MBOSE SSLC HSSLC Arts Result 2023: मेघालय बोर्ड 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें चेक

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated May 26, 2023, 07:36 AM IST

MBOSE SSLC HSSLC Arts Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। स्टूडेंट्स mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपने नतीजे देख सकते हैं।

MBOSE SSLC HSSLC Arts Result 2023: मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। मेघालय बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 12वीं साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 9 मई को जारी कर दिया था। अब स्टूडेंट्स को आर्ट्स के रिजल्ट का इंतजार है। छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mbose.in और megresults.nic.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर एसएमएस पर भी रिजल्ट चेक किया जा सकता है। इसके लिए स्टूडेंट्स को MBOSE HSSLC Result 2023<स्ट्रीम> टाइप करके 56263 पर भेजना होगा।

MBOSE SSLC HSSLC Arts Result 2023

MBOSE SSLC HSSLC Arts Result 2023

मेघालय बोर्ड 12वीं की परीक्षा 15 मार्च से 30 मार्च राज्य के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। मेघालय बोर्ड 12वीं कॉमर्स परीक्षा के लिए इस साल कुल 2383 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे, जिसमें से कुल 1890 स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। वहीं, साइंस स्ट्रीम की परीक्षा में 3635 स्टूडेंट्स ने भाग लिया और 2866 को सफल घोषित किया गया।

End of Feed