MBA और एग्जीक्यूटिव एमबीए में क्या अंतर है? छात्रों के लिए जानना है जरूरी

मैनेजमेंट के सेक्टर में करियर बनाने की इच्छा के साथ उम्मीदवार एमबीए कोर्स करना चाहते हैं, लेकिन कुछ सालों पहले ही एक नए कोर्स एग्जीक्यूटिव एमबीए की शुरुआत हुई है। अगर आप वर्किंग प्रोफेशनल हैं और MBA करने की इच्छा रखते हैं तो आपके लिए दोनों कोर्स के बीच अंतर जानना जरूरी है।

MBA or Executive MBA difference: हाई इनकम सैलरी वाले कोर्स की बात आते ही सबसे पहले नाम MBA का आता है। बिजनेस और मैनेजमेंट की दुनिया में करियर बनाने और नई ऊंचाइयों पर पहुंचने के लिए यह न केवल भारत में बल्कि दुनिया में भी सबसे लोकप्रिय कोर्स में से एक है। कई युवा ग्रेजुएशन के बाद एमबीए कर लेते हैं, तो कई लोगों को जॉब के दौरान इस कोर्स की आवश्यकता महसूस होती है। एक वर्किंग प्रोफेशनल के तौर पर जब आप इस क्षेत्र में कदम बढ़ाने की सोचते हैं तो आपके सामने दो ऑप्शन आते हैं एक रेगुलर एमबीए का और एक एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स का, लेकिन इसमें क्या आपके लिए बेहतर है यह समझना थोड़ा मुश्किल होता है। तो आइए इस असमंजस से आपको बाहर निकालने और जानें की कौन सा करियर ऑप्शन आपके लिए बेहतर होगा।

MBA और एग्जीक्यूटिव एमबीए में क्या अंतर है

MBA और एग्जीक्यूटिव एमबीए में क्या अंतर है (Photo - AI)

एग्जीक्यूटिव एमबीए

बता दें कि एग्जीक्यूटिव एमबीए पारंपरिक कोर्स नहीं है। बीते कुछ सालों में इस कोर्स की मांग अधिक बढ़ी है। क्योंकि देखा गया है कि अधिकांश लोग नौकरी के साथ एमबीए की डिग्री प्राप्त कर अपनी करियर को एक नया बूस्ट देना चाहते हैं। इसे ही देखते हुए आईआईएम और आईआईटी जैसे कई बड़े संस्थानों एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स की शुरुआत की है। इसलिए आपको रेगुलर और एग्जीक्यूटिव एमबीए कोर्स के बारे में जानना जरूरी है। ताकि आप भी अपने करियर के लिए एक सही फैसला ले सकें।

End of Feed