How to become Meteorologist: मौसम वैज्ञानिक कैसे बनते हैं? जानें कितनी होती है सैलरी और क्या करनी होती है पढ़ाई

How to become Meteorologist: चक्रवात कब और कहां टकराएगा, मानसून कब आएगा, कितनी बारिश होगी आदि की जानकारी मौसम वैज्ञानिकों द्वारा जारी की जाती है। लेकिन हमें मौसम की पल-पल खबर देने वाले मौसम वैज्ञानिक बनते कैसे हैं। आइए बताएं मौसम वैज्ञानिक के लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और इनकी सैलरी कितनी होती है।

How to become Meteorologist: पूरे भारत में मानसून का दौर शुरू हो गया है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक बारिश जोर पकड़ रही है। मानसून के आने से पहले ही आईएमडी ने इसके नजदीक आने की जानकारी देनी शुरू कर दी थी। अब आईएमडी द्वारा लगातार विभिन्न शहरों और राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किए जा रहें है। आसमान में छाए काले बादल कब बरसेंगे, चक्रवात (साइक्लोन) कब और कहां टकराएगा, या फिर अगले कुछ दिनों में मौसम कैसा रहेगा? इन सब बातों की सटीक जानकारियां मौसम विभाग में काम करने वाले मौसम वैज्ञानिकों के जरिए ही मिलती है। अंग्रेजी में इन्हें 'मेटियोरोलॉजिस्ट' (Meteorologist) कहा जाता है।

How to become Meteorologist

मौसम वैज्ञानिक कैसे बनते हैं? (Photo - AI)

यह क्षेत्र उन युवाओं के लिए बेहद रोमांचक और संभावनाओं से भरा है, जो प्रकृति, विज्ञान और पर्यावरण में गहरी रुचि रखते हैं। यदि आपको भी मौसम की जानकारी देना और मौसम के बारे में जानना फैसिनेटिंग लगता है और आप भी मौसम के बदलते मिजाज को समझने और इस क्षेत्र में अपना शानदार करियर बनाने की इच्छा रखते हैं, तो आइए जानते हैं कि मौसम वैज्ञानिक कैसे बनते हैं, इसके लिए क्या पढ़ाई करनी होती है और इसमें कितनी सैलरी मिलती है।

End of Feed