Manmohan Singh Death School Closed: मनमोहन सिंह के निधन पर क्या यूपी में बंद रहेंगे स्कूली, राजकीय शोक का ऐलान

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Uttar Pradesh Schools: पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक रहेगा। आइये जानते हैं कि राजकीय शोक में क्या यूपी के स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे।

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Schools: देश के पूर्व प्रधानमंत्री, प्रख्यात अर्थशास्त्री डॉ मनमोहन सिंह का दिल्ली एम्स में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन पर देशभर में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक रहेगा। केंद्र सरकार ने इसकी घोषणा की है। वहीं उत्तर प्रदेश में राजकीय शोक है। उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम शीर्ष नेताओं ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। बतौर अर्थशास्त्री, आरबीआई गवर्नर और प्रधानमत्री रहते हुए उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों को आज देश याद कर रहा है। इस बीच स्कूली छात्र और उनके पैरेंट्स जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद रहेंगे (is today a holiday), आइये जानते हैं कि 7 दिन के राष्ट्रीय शोक के अवसर पर कहां कहां स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के बाद, इंटरनेट पर'Manmohan Singh death holiday' और 'Is tomorrow a national holiday' जैसी सर्च की जा रही हैं।

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Schools

Manmohan Singh Death is today a Holiday in Schools

क्या आज बंद रहेंगे स्कूल (is today a holiday)

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को होगा, जिसके लिए शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा होने की उम्मीद है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गुरुवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार परसों होगा। डॉ मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर कर्नाटक और तेलंगाना सरकार ने यह फैसला लिया है कि राज्य के सभी स्कूल-कॉलेज शुक्रवार को बंद रहेंगे।

End of Feed