LIVE

Maharashtra Board HSC 12th Result 2024: एक्टिव हुई महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट लिंक, इस वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स

रवि मल्लिकUpdated May 21, 2024, 13:45 IST

Maharashtra HSC Result 2024
Maharashtra Board HSC 12th Result 2024: एक्टिव हुई महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट लिंक, इस वेबसाइट पर चेक करें मार्क्स

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। इन रिजल्ट्स को 21 मई, 2024 को जारी किया गया। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में शामिल स्टूडेंट्स बोर्ड की maharashtra board और maharesult.nic.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि डायरेक्ट लिंक को इस ब्लॉग या इस पेज पर भी शेयर किया जाएगा, ताकि आप आसानी से maharashtra board 12th result 2024 चेक कर सकें।

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड 2024: पिछले साल क्या था पासिंग परसेंटेज?

–– Science: 96.09%––
––Arts: 84.05%––
––Commerce: 90.42%––
––Business courses: 89.25%––

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड 2024: इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट
1. mahresult.nic.in
2.mahahsscboard.in
3. mahresult.nic.in
4. results.gov.in
5. hscresult.mkcl.org

महाराष्ट्र एचएससी बोर्ड 2024: पिछले पांच साल इन तारीख को आया थे रिजल्ट

25 मई को दिन में 2 बजे

MAY 21, 2024 13:09 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - ऐसे चेक करें रिजल्ट

MAY 21, 2024 13:07 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - एक्टिव हुई 12वीं रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एचएससी यानी कक्षा 12वीं रिजल्ट की लिंक आधिकारिक वेबसाइट hscresult.mkcl.org पर एक्टिव कर दी है। स्टूडेंट्स सीट नंबर और माता का नाम दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 21, 2024 12:42 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - चंद मिनटों में एक्टिव होगा लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में घोषित कर दिया गया है। वहीं, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव की जाएगी। वेबसाइट पर रिजल्ट आते ही आपको सबसे पहले डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।
MAY 21, 2024 12:16 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं एचएससी परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया था। वहीं, आज इस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ध्यान रहे कि परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है।
MAY 21, 2024 11:33 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - 1 बजे एक्टिव होगा रिजल्ट लिंक

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं एचएससी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 मई को जारी कर दिया गया है। हालांकि, महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की लिंक दोपहर 1 बजे एक्टिव की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और hscresult.mkcl.org पर नतीजे देख सकेंगे।
MAY 21, 2024 11:27 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - 13.29 लाख स्टूडेंट्स पास

महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं परीक्षा के लिए इस साल कुल 14,33,331 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन किया था, जिसमें से परीक्षा में कुल 1423923 स्टूडेंट्स शामिल हए और 1329684 स्टूडेंट्स को पास घोषित किया गया है।
MAY 21, 2024 11:25 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास

महाराष्ट्र बोर्ड एचएससी कक्षा 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 मई को जारी कर दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 12वीं में इस साल 93.37 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 21, 2024 11:21 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट

महाराष्ट बोर्ड एचएससी 12वीं रिजल्ट का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 मई को जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकते हैं।
MAY 21, 2024 11:20 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - बीते साल कब जारी हुआ रिजल्ट

बीते साल महाराष्ट बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट 25 मई को दोपहर 2 बजे जारी किया गया था। जबकि, इस साल 12वीं का रिजल्ट 21 मई को जारी कर दिया जाएगा।
MAY 21, 2024 10:22 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - कब और कहां मिलेगी मार्कशीट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की ओरिजनल मार्कशीट के लिए स्टूडेंट्स को कुछ दिन इंतजार करना होगा क्योंकि यह संबंधित स्कूल की तरफ से ही प्रदान की जाएगी। हालांकि, स्टूडेंट्स रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी प्रोविजनल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 21, 2024 10:01 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - इस समय जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट बोर्ड 12वीं एचएससी का रिजल्ट आज दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और hscresult.mkcl.org से महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं मार्कशीट 2024 डाउनलोड कर सकेंगे।
MAY 21, 2024 09:37 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - लाखों स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

इस साल महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 12वीं एचएससी परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस साल एचएससी एग्जाम में लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। अब सभी स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज एक साथ जारी कर दिया जाएगा।
MAY 21, 2024 08:53 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - एसएमएस पर ऐसे देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी रिजल्ट एसएमएस पर रिजल्ट चेक करने के लिए आपको MHHSC स्पेस सीट नंबर टाइप करके 57766 पर भेजना होगा। एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों बाद ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर आ जाएगा।
MAY 21, 2024 08:38 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

  • महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर 12वीं एचएससी रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल जाएगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करके सबमिट कर दें।
  • अब स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
MAY 21, 2024 07:52 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - वेबसाइट क्रैश होने पर यहां देखें रिजल्ट

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 मई को दोपहर 1 बजे जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और hscresult.mkcl.org पर नतीजे देख सकेंगे। हालांकि, वेबसाइट क्रैश होने पर रिजल्ट डिजीलॉकर और एसएमएस पर भी चेक किया जा सकता है।
MAY 21, 2024 07:23 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - नोट कर लें वेबसाइट

  • mahahsc.in
  • mahahsscboard.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahresult.nic.in
MAY 21, 2024 06:39 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - कब हुई थी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक हुई थी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 19 मार्च तक हुई। बोर्ड द्वारा आज 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
MAY 21, 2024 06:06 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024 LIVE - आज इस समय जारी होगा रिजल्ट

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एचएससी 12वीं परीक्षा का रिजल्ट आज यानी 21 मई को जारी कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।
MAY 20, 2024 21:01 IST

Maharashtra Board HSC Result 2024: रीचेकिंग का मौका

अगर कोई छात्र अपने रिजल्ट से संतुष्ट नहीं होगा तो वे अपने रिजल्ट को रीचेक करवा सकेंगे। अपनी कॉपी को रीचेक करवाने के लिए आपको स्क्रूटिनी फॉर्म भरना होगा। महाराष्ट्र बोर्ड 12th रिजल्ट चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर अपनी माता का नाम दर्ज करना होगा।
MAY 20, 2024 19:57 IST

Maharashtra Board 12th Result 2024: मिलेगा कंपार्टमेंट का मौका

अगर कोई छात्र एक या दो विषयों में फेल हो जाता है तो वे इसी साल पास होकर अपना साल बर्बाद होने से बचा सकते हैं। इसके लिए आपको बोर्ड की ओर से आयोजित किये जाने वाले कंपार्टमेंटल एग्जाम में भाग लेना होगा।