Maharashtra SSC 10th Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किए जाएंगे। रिपोर्ट्स की माने तो बोर्ड को इस सप्ताह में कभी भी महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2023 की घोषणा करने की उम्मीद है, हालांकि महाराष्ट्र बोर्ड के परिणामों की घोषणा की डेट और समय के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है।
महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 15,77,256 छात्रों ने महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी परीक्षा 2023 के लिए नोमिनेशन किया है, जिसमें 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां परीक्षा दे रही थीं। एचएससी परीक्षा के लिए लगभग 14 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
Maharashtra SSC Class 10 Result Scorecard: स्कोरकार्ड पर दिया विवरण
उम्मीदवार का नाम
पिता का नाम
माता का नाम
स्कूल के नाम
रोल नंबर
जन्म की तारीख
प्राप्त कुल अंक
परिणाम की स्थिति
श्रेणी
विषयवार अंक
Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र एसएससी कक्षा 10वीं रिजल्ट स्कोर ऐसे करें चेक
छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट www.mahahsscboard.in पर जाना होगा।
फिर महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक को ढूंढना होगा।
महाराष्ट्र एसएससी लिंक को क्लिक करके परीक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण देना होगा।
इसके बाद सब्मिट ऑप्शन को क्लिक करने पर कुछ सेकंड इंतजार करना होगा।
इसका परिणाम जल्द ही सामने दिखाई देगा।
अंत में उम्मीदवार इसको डाउनलोड भी कर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अधिकारियों ने मई 2023 के अंतिम सप्ताह में छात्रों के 10वीं बोर्ड के परिणामों का खुलासा करने का अंतिम निर्णय लिया है। ऐसे में आधिकारिक वेबसाइट को लगातार चेक करते रहें।
