Maharashtra SSC Board Exam 2023: जारी हुआ महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

  • Authored by: अंकिता पाण्डेय
  • Updated Feb 6, 2023, 04:45 PM IST

Maharashtra SSC Board Exam 2023, MSBSHSE Class 10th Admit Card 2023: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है।

Maharashtra SSC Board Exam 2023, Maharashtra Board SSC Admit Card 2023 Released: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने कक्षा 10वीं यानी एसएससी (SSC) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अगर आपने भी इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है तो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahasscboard.in के जरिए परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra SSC Admit Card 2023

Maharashtra SSC Admit Card 2023

Maharashtra SSC Board Exam Date 2023: मार्च में होगी परीक्षा

महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की परीक्षा 2 मार्च से 25 मार्च 2023 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 21 फरवरी से 20 मार्च 2023 तक चलेगी। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक किया जाएगा। बोर्ड ने 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 27 जनवरी को जारी कर दिया था। वहीं, 10वीं परीक्षा का एडमिट कार्ड आज जारी किया गया है। स्टूडेंट्स का एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर इन स्टेप्स के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है।

End of Feed