Maharashtra HSC SSC Time Table 2024, Maharashtra Board 10th 12th Exam Date 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं टाइम टेबल का इंतजार खत्म हो चुका है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) ने एसएससी (SSC) और एचएससी (HSC) परीक्षा 2024 की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर महाराष्ट्र बोर्ड एग्जाम टाइम टेबल 2024 (Maharashtra Board Exam Time Table 2024) चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
Maharashtra HSC, SSC Time Table 2024
Maharashtra HSC SSC Exam 2024 Date: कब शुरु होगी बोर्ड परीक्षा
बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एचएससी यानी कक्षा 12वीं परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी से 19 मार्च तक किया जाएगा। वहीं, एसएससी यानी कक्षा 10वीं परीक्षा 1 मार्च से शुरु होगी और यह 22 मार्च को खत्म होगी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।
Maharashtra Board Exam Date 2024: कब आएगा एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, औरंगाबाद, कोंकण, अमरावती और लातूर समेत कुल 9 डिविजनल बोर्ड में आयोजित की जाएगी। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं व 12वीं परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड फरवरी में जारी किए जाने की संभावना है। हालांकि, बोर्ड ने सटीक तारीख का ऐलान नहीं किया है।
How to Download Maharashtra HSC, SSC Time Table 2024
- महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- फिर 10वीं व 12वीं टाइम टेबल के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने एक पीडीएफ खुल जाएगा।
- स्टूडेंट्स इस पीडीएफ में एग्जाम डेट चेक कर सकते हैं।
Maharashtra HSC, SSC Exam 2024: इस साल कब हुई परीक्षा
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं परीक्षा का आयोजन 2 मार्च से 25 मार्च और 12वीं का 21 फरवरी से 21 मार्च 2023 तक किया गया था। बोर्ड की ओर से 12वीं परीक्षा का रिजल्ट 25 मई और 10वीं का रिजल्ट 2 जून को जारी किया गया। बोर्ड ने हाल ही में सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे भी घोषित किए हैं। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
