20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट, 12वीं का परिणाम maharesults.nic.in पर आएगा

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Apr 23, 2024, 03:05 PM IST

महाराष्ट्र एचएससी रिजल्ट (Maharashtra HSC Result) 2023 लिंक आधिकारिक वेबसाइट maharesults.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्रों को परिणाम ऑनलाइन देखने के लिए अपना रोल नंबर और माता का नाम (पंजीकृत) दर्ज करना होगा।

महाराष्ट्र एचएससी परिणाम (Maharashtra HSC Result) 2023 की तारीख का 13 लाख से अधिक छात्र इंतजार कर रहे हैं। लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक महाराष्ट्र 12वीं परिणाम 2023 की तारीख 20 मई के बाद घोषित होने की उम्मीद है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर परिणाम जारी करेगा।

Maharashtra HSC Result, Maharashtra HSC Result 2023, Maharashtra HSC

Maharashtra HSC Result 2023: 20 मई के बाद जारी होगा रिजल्ट।

MSBSHSE ने अभी तक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 (Maharashtra Board 12th Result) की तारीख और समय की घोषणा नहीं की है। हालांकि छात्र 20 मई के बाद महाराष्ट्र एचएससी (Maharashtra HSC Result 2023) 12वीं परिणाम 2023 की उम्मीद कर सकते हैं, क्योंकि एमएचटी सीईटी 20 मई तक आयोजित किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड के पिछले रिजल्ट ट्रेंड्स के अनुसार एमएचटी सीईटी समाप्त होने के बाद बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी किए जाते हैं।

End of Feed