Maharashtra SSC Result 2024 Date: बिग अपडेट! 27 मई को इस समय जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट

Maharashtra Board SSC Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 27 मई को जारी कर दिया जाएगा। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके नतीजे देख सकेंगे।

Maharashtra Board SSC Result 2024, MSBSHSE Class 10 Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट का इंतजार खत्म होने वाला है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) की ओर से एसएससी यानी 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 27 मई (MSBSHSE Board Class 10th Result 2024) को जारी कर दिया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर रोल नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Maharashtra Board SSC Result 2024

Maharashtra Board SSC Result 2024

MSBSHSE Class 10 Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर

महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी 10वीं परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया। यह परीक्षा सुबह 11 बजे से 2:10 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 6:10 बजे तक हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस परीक्षा में लगभग 17 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। ध्यान रहे कि एसएससी एग्जाम में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में कम से कम 33 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य है। हालांकि, इससे कम नंबर मिलने पर कंपार्टमेंट एग्जाम देने का मौका दिया जाएगा।

End of Feed