Maharashtra Board HSC Result 2024: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं एचएससी का रिजल्ट, mahresult.nic.in पर ऐसे करें चेक

Maharashtra Board HSC Result 2024: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) द्वारा एचएससी का रिजल्ट mahresult.nic.in पर जारी होने वाला है। 12वीं के बोर्ड रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है।

Maharashtra Board HSC Result 2024 Date and Time: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एण्ड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBHSE) द्वारा HSC (कक्षा 12) का रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी हो गई है। महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं इंटरमीडिएट परीक्षा का आयोजन 21 फरवरी 2024 से 19 मार्च तक और 10वीं हाईस्कूल की परीक्षा का आयोजन 1 मार्च 2024 से 26 मार्च 2024 तक किया था।

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2024 Date Time

MSBSHSE Maharashtra HSC Result 2024 Date Time

12वीं के बोर्ड रिजल्ट को लेकर बोर्ड ने ऑफिशियल जानकारी दे दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के नतीजों (MSBSHSE HSC Result 2024) की घोषणा 21 मई को दोपहर एक बजे की जाएगी। MSBSHSE द्वारा जारी HSC रिजल्ट नोटिस के मुताबिक बोर्ड द्वारा फरवरी-मार्च 2024 में 9 डिविजनल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के परिणाम औपचारिक ऐलान के बाद आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, mahresult.nic.in पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसके बाद बोर्ड 10वीं का परीक्षाफल (MSBSHSE SSC Result 2024) अगले सप्ताह किया जा सकता है।

End of Feed