Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने जारी की 10वीं और 12वीं की डेटशीट, जानिए कब से शुरू होंगी परीक्षाएं

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा 2027 में आयोजित होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपना परीक्षा शेड्यूल डाउनलोड कर सकत हैं।

Maharashtra Board Exam 2027: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) ने वर्ष 2027 में होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए टाइम टेबल आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। जो छात्र आगामी वर्ष में कक्षा 10वीं (SSC) और कक्षा 12वीं (HSC) की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे हैं, वे अब महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाकर विषयवार पूरा शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा समय रहते डेटशीट घोषित किए जाने से छात्रों को अपनी परीक्षा की तैयारी करने के लिए टाइम मैनेजमेंट करने में आसानी होगी।

Maharashtra Board Exam 2027

Maharashtra Board Exam 2027 (Photo - AI/Newsroom Verified)

कक्षा 10वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल

सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) यानी 10वीं कक्षा के छात्रों को बता दें कि उनकी परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम परीक्षा 11 मार्च 2027 को आयोजित की जाएगी। इसके साथ ही बता दें कि दूसरी और तीसरी भाषा की परीक्षा दूसरी शिफ्ट यानी दोपहर 3 से 6 बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इसके अलावा अन्य विषयों की परीक्षा सुबह 11 बजे से 2 बजे की शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा की तैयारी तेज करने से पहले बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट चेक जरूर करें।

End of Feed