MAH CET 2024 Registration Link: एमएएच सीईटी 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो गई है। महाराष्ट्र स्टेट कॉमन एंट्रेंस टेस्ट सेल ने बीएड, एमएड और दूसरे पाठ्यक्रमों के लिए एमएएच सीईटी आवेदन पत्र 2024 जारी किया है। जो उम्मीदवार महाराष्ट्र के टॉप के सरकारी कॉलेजों में प्रवेश पाने का लक्ष्य रखते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट-cetcel.mahacet.org के माध्यम से एमएएच सीईटी 2024 के लिए नामांकन करना होगा।
एमएएच सीईटी 2024 पंजीकरण
राज्य सेल ने एमएड, बीएड, एमपीएड पाठ्यक्रमों के लिए पंजीकरण शुरू कर दिया है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 'CET Registration for B.Ed.- M.Ed (Integrated Course), M.P.Ed and M.Ed has been started for A.Y. 2024-25,'' तकनीकी पाठ्यक्रमों (एमएचटी सीईटी 2024) के लिए आवेदन अभी शुरू नहीं हुए हैं। एमएएच सीईटी 2024 ऑनलाइन आवेदन लिंक और अन्य विवरण नीचे देखें।
एमएएच सीईटी 2024 पंजीकरण तिथि - MAH CET 2024 Registration Date
MAH-B.Ed. Course CET 2024 और B.Ed. ELCT.2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 10 से 30 जनवरी 2024 तक किया जा सकेगा जबकि MAH-B.Ed.-M.Ed Integrated CET 2024 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 29 जनवरी है।
एमएएच सीईटी 2024: आवेदन कैसे करें - MAH CET 2024 How to apply
- आधिकारिक वेबसाइट-cetcel.mahacet.org पर जाएं और आधिकारिक वेबसाइट पर लॉग इन करें
- अब आप जिस कोर्स के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसका आवेदन पत्र भरें
- परीक्षा शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
एमएएच सीईटी 2024 पंजीकरण लिंक - MAH CET 2024 Registration Link
एमएएच-बी.एड. सीईटी-2024 (MAH-B.Ed. CET-2024) और एमएएच-बी.एड. ईएलसीटी (MAH-B.Ed. ELCT) अंग्रेजी माध्यम कॉलेजों में प्रवेश के लिए 4 से 6 मार्च, 2024 तक आयोजित होने वाली है। राज्य सेल ने यह भी बताया है कि यह कार्यक्रम अस्थायी है और आवश्यकता पड़ने पर बदला जा सकता है।
