Lucknow University Admission 2023: अमेरिकी छात्रों में उर्दू, फारसी सीखने का जुनून, लखनऊ विश्वविद्यालय में लिया एडमिशन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2023, 08:52 PM IST

Lucknow University Admission 2023: अमेरिकी छात्रों में उर्दू, फारसी सीखने का जबरदस्त जुनून छाया है, बता दें, आठ सप्ताह के लिए रहने आए 10 अमेरिकी छात्र उर्दू और फारसी सीखने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) पहुंचे हैं।

Lucknow University Admission 2023: लखनऊ विश्वविद्यालय (एलयू) में अमेरिकी छात्रों ने एडमिशन लिया है ताकि वे उर्दू, फारसी सीख सकें। लखनऊ विश्वविद्यालय सप्ताह में दो बार उनके लिए कक्षाएं आयोजित करेगा और उन्हें भारतीय संस्कृति के बारे में बताएगा। बता दें, कि इन अमेरिकी छात्रों को पहले से ही इन दोनों भाषाओं का ज्ञान है। वह इस भाषा में अपने उच्चारण को सुधारने के लिए यहां आए हैं।

lucknow university admission 2023

लखनऊ विश्वविद्यालय एडमिशन 2023 (image - canva)

लखनऊ विश्वविद्यालय और अमेरिकन इंस्टीट्यूट में समझौता

जानकारी के अनुसार यह लखनऊ विश्वविद्यालय और अमेरिकन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन स्टडीज ;एआईआईएसद्ध के बीच हुए करार से संभव हो पाया है।

End of Feed