Lucknow School Closed till 8 January: लखनऊ जिले में शीतलहर और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के आधार पर प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के सभी परिषदीय, प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और राजकीय/अराजकीय सहायता प्राप्त स्कूलों में 8 जनवरी 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
Lucknow
स्कूल के समय में किया गया बदलाव Lucknow School Timing changed/Lucknow School Closed till 8th class
हालांकि शीतलहर के चलते कक्षा 9 से लेकर 12वीं तक के स्कूल पूरी तरह से बंद नहीं रहेंगे। बल्कि ये क्लासेज सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक संचालित होंगी। ताकि छात्र सुबह ठंड और कोहरे से होने वाली परेशानियों से बचें। जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला लकनऊ में संचालित समस्त स्कूलों में कक्षा प्री प्राइमरी से लेकर कक्षा 8 तक 8 जनवरी 2026 तक छुट्टी रहेगी। बच्चों की सेहत को ध्यान में रखते हुए ये फैसला लिया गया है।
अन्य जिलों में स्कूलों के खुलने का क्या है अपडेट? UP School Closed Tomorrow
6 जनवरी 2026 को उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों को खोलने की तैयारी है। फिलहाल लखनऊ को छोड़कर किसी अन्य जिले में स्कूलों की छुट्टी को बढ़ाने से जुड़ा कोई फैसला नहीं लिया गया है। 6 जनवरी को उत्तर प्रदेश के साथ-साथ झारखंड और बिहार में भी स्कूलों को खोला जाएगा।
जिला प्रशासन का मानना है कि कक्षाएं देर से शुरू होने से छात्रों को शीतलहर से होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही वे पढ़ाई में अच्छे से मन भी लगा सकेंगे।
