LIC ADO Admit Card Released: जारी हुआ एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड, licindia.in पर कॉल लेटर डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 4, 2023, 04:44 PM IST

LIC ADO Admit Card 2023 Released: भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी एडीओ 2023 की 12 मार्च को होने जा रही प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित होगी और प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां पर प्रवेश पत्र डाउनलोड स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

LIC ADO Admit Card 2023 Download: भारतीय जीवन बीमा निगम के एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 या एडमिट कार्ड 4 मार्च को जारी कर दिए गए हैं। अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड (LIC ADO Admit Card 2023 Download) कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो गया है और यहां पर एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को भी देख सकते हैं।

LIC ADO Admit Card Released

LIC ADO एडमिट कार्ड

यहां पर उम्मीदवार एलआईसी के एडीओ प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए स्टेप दर स्टेप प्रक्रिया को भी चेक कर सकते हैं। एलआईसी एडीओ 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। यहा दिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

End of Feed