LIC ADO Admit Card: क्या जारी हो गया एलआईसी एडीओ कॉल लेटर? प्रवेश पत्र यहां से करें डाउनलोड

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 4, 2023, 01:50 PM IST

LIC ADO Admit Card, Call Letter 2023: एलआईसी एडीओ 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी और इसके लिए अपडेट को भी आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से चेक किया जा सकता है। यहां पर प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के स्टेप्स भी देख सकते हैं।

LIC ADO Admit Card 2023: भारतीय जीवन बीमा निगम की ओर से एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 आज यानी 4 मार्च को किसी भी समय जारी होने वाला है। उम्मीदवार जो अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं। फिलहाल इस पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव नहीं हुआ है लेकिन किसी भी समय एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक (LIC ADO Admit Card 2023 Download) को एक्टिव किया जा सकता है।

LIC ADO Admit Card Call Letter 2023

LIC ADO एडमिट कार्ड 2023

यहां पर उम्मीदवार एलआईसी के एडीओ प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए स्टेप दर स्टेप प्रक्रिया को देख सकते हैं। एलआईसी एडीओ 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी।

End of Feed