LIVESarkari Naukri Result 2023 : देखें आज 22 अगस्त की ताजा खबर, किन विभागों में आई है नौकरी

Sarkari Naukri Result 2023 : देखें आज 22 अगस्त की ताजा खबर, किन विभागों में आई है नौकरी
Sarkari Result, Sarkari Naukri Result 2023, SSC MTS Result 2023 Date : अगर आप भी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं तो खुशखबरी है। यूपी, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित देशभर में सरकारी नौकरियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। 10वीं व 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट्स भी इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। यहां हम आपको लेटेस्ट सरकारी नौकरी के साथ ही सरकारी रिजल्ट, सरकारी एग्जाम, आंसर- की व एडमिट कार्ड की जानकारी देंगे।
देखें आज की लेटेस्ट सरकारी नौकरी, जानें किन विभागों में कर सकेंगे अप्लाई
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 22 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, आयोगी की ओर से एमटीएस व हवलदार परीक्षा के नतीजे भी अब किसी भी वक्त घोषित किए जा सकते हैं। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य 1841 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। ऐसे ही तमाम अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ बने रहें।
Sarkari Naukri Result 2023 Live- राज्य परीक्षा बोर्ड ने जारी किया परिणाम
राज्य परीक्षा बोर्ड ने 21 अगस्त को शिक्षक योग्यता परीक्षा (उच्च माध्यमिक) का परिणाम जारी किया। इन परिणामों को sebexam.org पर से देखा जा सकता है। परिणाम गुजराती, संस्कृत, हिंदी, गणित, अंग्रेजी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भौतिकी, सांख्यिकी, अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, समाजशास्त्र, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य, योग स्वास्थ्य और शारीरिक शिक्षा, कंप्यूटर और कृषि के लिए जारी किया गया है।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: DSSSB ने निकाली वैकेंसी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य 1841 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी इसके लिए 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट इंजीनियर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: सीएचएसएल आंसर-की पर दर्ज कराएं आपत्ति
कर्मचारी चयन आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल टियर 1 परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी है। अभ्यर्थी 22 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज करा सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25598 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: कब आएगा एसएससी सीजीएल रिजल्ट
कर्मचारी चयन आयोग की ओर से कंबाइंड ग्रैजुएट लेवल टियर 1 परीक्षा का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। एसएससी सीजीएल परीक्षा का आयोजन जुलाई में किया गया था।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: यूपी में स्टाफ नर्स की बंपर भर्ती
त्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्टाफ नर्स के 2240 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आज यानी 21 अगस्त से ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live: कब होगी राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया गया है।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - जारी हुआ राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड एडमिट कार्ड
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट panjiyakpredeled.in पर जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा का आयोजन 28 अगस्त को एक शिफ्ट में किया जाएगा।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - सीटेट की सफल परीक्षा
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने रविवार, 20 अगस्त को केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) 2023 का सफलतापूर्वक आयोजन किया। परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की गईं। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 80% आवेदक परीक्षा के लिए उपस्थित हुए।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) जुलाई 2023 सत्र के लिए ओडीएल/ऑनलाइन मोड में पेश किए गए सभी कार्यक्रमों के लिए नए प्रवेश/पुनः पंजीकरण के लिए पंजीकरण विंडो आज, 21 अगस्त को बंद करने जा रहा है। इच्छुक छात्र ignou.ac.in पर जाकर जल्द ऑनलाइन आवेदन कर लें।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी
नॉर्दर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) रोजगार समाचार (19-25 अगस्त) 2023 में 338 ऑपरेटर के विभिन्न पदों के लिए भर्ती आयोजित कर रहा है। उम्मीदवार जो एनसीएल भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की इच्छा रखते हैं, वे सभी ऑफिशियल वेबसाइट nclcil.in से 31 अगस्त से पहले आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - स्टाफ नर्स के 2000 से ज्यादा पद
UPPSC Recruitment 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने स्टाफ नर्स (पुरुष/महिला) परीक्षा पोस्ट अधिसूचना 2023 जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस यूपीपीएससी स्टाफ नर्स 2023 रिक्ति भर्ती 2023 में रुचि रखते हैं, वे 21 सितंबर 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती विवरण, वेतनमान, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, नौकरी की जानकारी और अन्य सभी जानकारी के लिए इस साइट uppsc.up.nic.in पर जाएं।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - एचपीसीएल में निकली नौकरी, देखें कौन कर सकेगा आवेदन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मैकेनिकल इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट और अन्य विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन प्रक्रिया चल रही है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 सितंबर है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जारी हुई बिहार शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड व परीक्षा केंद्र की जानकारी
बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने आगामी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालय शिक्षक भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार bpsc.bih.nic.in से परीक्षा केंद्र की जानकारी देखें।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' की भर्ती
कर्मचारी चयन आयोग स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' और 'डी' पदों के लिए कुल 1207 रिक्तियों के लिए एसएससी स्टेनोग्राफर 2023 पंजीकरण आयोजित कर रहा है। ऑनलाइन आवेदन 2 अगस्त, 2023 को शुरू हुआ।आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in है।आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 है, जल्द करें आवेदन
Sarkari Naukri Result 2023 Live - जारी हुए एमपी सेट परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड
एमपी सेट परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने इन एडमिट कार्ड को जारी किया।mppsc.mp.gov.in से डाउनलोड करें एमपी सेट परीक्षा 2023 के एडमिट कार्ड।एमपी सेट परीक्षा का आयोजन 27 अगस्त 2023 को होगा।
Sarkari Naukri Result Live - एचडीसी इंडिया लिमिटेड में नौकरी
एचडीसी इंडिया लिमिटेड ने रोजगार समाचार (19-25 अगस्त) 2023 में कार्यकारी प्रशिक्षु (वित्त) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Northern Railway Recruitment 2023 — नॉदर्न रेलवे में नौकरी
उत्तर रेलवे ने सीनियर टेक्निकल एसोसिएट के पदों पर नौकरी निकाली है। योग्य उम्मीदवार उत्तर रेलवे की आधिकारिक साइट nr.Indianrailways.gov.in से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आनलाइन किए जाएंगे।Northern Railway के जरिये 93 पदों को भरा जाएगा।पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 28 अगस्त, 2023 है।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - टीचिंग व नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1800 से ज्यादा पदों पर नौकरी निकाली है।DSSSB के जरिये कुल 1841 पदों को भर जाएगा।इन पदों में टीजीटी, पीजीटी प्रयोगशाला सहायक और अन्य शामिल हैं।आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है।DSSSB आवेदन के लिए वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in