LIVESarkari Naukri Result 2023 Notification Live: इन विभागों में आई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं पास के लिए भी शानदार मौका

Sarkari Naukri Result 2023 Notification Live: इन विभागों में आई सरकारी नौकरी की बहार, 10वीं पास के लिए भी शानदार मौका
Sarkari Result 2023, Sarkari Naukri Job 2023, Latest Government Jobs Vacancy Live: यूपी, बिहार सहित इन राज्यों में निकली 10वीं व 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी, एक क्लिक करें चेक ! सरकारी नौकरी भर्ती की जानकारी जानना हो, तो इस पेज पर बने रहें, क्योंकि यहां लगातार हर सरकारी नौकरी के फार्म, सरकारी नौकरी 2023 लेटेस्ट नौकरी, सरकारी जॉब यूपी व अन्य राज्यों से निकलने वाली जॉब संबंधित खबरों को अपडेट किया जा रहा है। सरकारी जॉब ऑनलाइन फॉर्म की हर डिटेल यहां से देखें। सरकारी नौकरी रेलवे, बैंकिंग, टीचिंग व नॉन टीचिंग, ग्रुब बी व सी, यूपीएससी, एसएससी हर जॉब की खबर को यहां अपडेट किया जा रहा है।
Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे (एनआर), कश्मीरी गेट, नई दिल्ली ने वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (एसटीए) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनआर एसटीए भर्ती 2023 के लिए 28 अगस्त 2023 तक या उससे पहले nr.Indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
AAJ KI SARKARI NAUKRI LIVE UPDATE
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - रेलवे में बंपर भर्ती
रेलवे जल्द ही 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इन पदों में मुख्य रूप से सुरक्षा कर्मचारी, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (NTPC), और टिकट कलेक्टर (TC) शामिल है।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - DSSSB ने निकाली वैकेंसी
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने टीजीटी और पीजीटी सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 LIVE - सरकारी टीचर के कई पद खाली
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने सरकारी टीचर के 25998 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट jssc.nic.in पर 15 सितंबर तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Result 2023 - सीजीपीएससी ने जारी किया रिजल्ट
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2022 का परिणाम घोषित कर दिया है। अगले दौर के लिए कुल 625 उम्मीदवारों को अनंतिम रूप से शॉर्टलिस्ट किया गया है।
Sarkari Naukri Result 2023 Notification - एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा 2023 परिणाम की घोषणा
सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) एसएसबी कांस्टेबल ट्रेड्समैन परीक्षा 2023 रिजल्ट की घोषणा करने वाला है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट ssbrectt.gov.in पर परिणाम देख सकते हैं। अधिकारी पहले ही 17 जुलाई, 2023 को अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर चुके हैं और परिणाम जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है।
Education News Today - जेएनयू पीजी पहली मेरिट सूची 2023 जारी
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय आज, 17 अगस्त को जेएनयू पीजी प्रथम मेरिट सूची 2023 जारी करेगा। जिन उम्मीदवारों ने विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) प्रवेश के लिए पंजीकरण किया है और अपनी ऑनलाइन प्राथमिकताएं भरी हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट jnuee.jnu.ac.in पर पहली मेरिट सूची देख सकेंगे।
Sarkari Naukri Result 2023 Live - राज्य कर्मचारी चयन आयोग का नया अपडेट
ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित शिक्षक मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपडेट के संबंध में संक्षिप्त सूचना जारी की है। जिन उम्मीदवारों ने नियमित शिक्षक पदों की मुख्य परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक अर्हता प्राप्त कर ली है, वे अपना हॉल टिकट ओएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट-ossc.gov.in से अपलोड होने के बाद डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest Government Jobs Vacancy Live - RPSC RAS Prelims Exam 2023: जारी हुआ नया अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग (Rajasthan Public Service Commission) 17 अगस्त, 2023 को आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए संपादन विंडो खोलेगा। जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
Sarkari Result 2023 Live - घोषित हुए यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के परिणाम
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (JEECUP) ने उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा (पॉलिटेक्निक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। उम्मीदवार अब jeecup.admissions.nic.in पर जा सकते हैं और यूपी पॉलिटेक्निक रैंक कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest Government Jobs Live - जेपीएससी के जरिये निकली है नौकरी
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 138 सिविल जज पद भरे जाने हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए 21 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले jpsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 21 अगस्त 2023 से शुरू होगी।
Latest Government Jobs Vacancy Live - टीजीटी हॉस्टल वार्डन और अन्य पदों पर आवेदन का मौका
EMRS में नौकरी का मौका आया है, बता दें, टीजीटी हॉस्टल वार्डन और अन्य पदों पर आवेदन का मौका है, इन पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अगस्त, 2023 है।EMRS की आधिकारिक वेबसाइट- emrs.tribal.gov.in पदों की कुल संख्या : 6329 रिक्तियां भरी जानी हैं, जिनमें से 5660 टीजीटी के लिए, 335 हॉस्टल वार्डन (पुरुष) के लिए और 334 हॉस्टल वार्डन (महिला) के लिए हैं।
Sarkari Naukri 2023 Live - जेपीएससी ने जारी किया नोटिफिकेशन
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सिविल जज (जूनियर डिवीजन) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 138 सिविल जज पद भरे जाने हैं।
आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 पर यह है नया अपडेट
राजस्थान लोक सेवा आयोग आज आरपीएससी आरएएस प्रारंभिक परीक्षा 2023 के लिए एडिट विंडो खोलने वाला है, जो उम्मीदवार आवेदन पत्र में बदलाव करना चाहते हैं, वे आरपीएससी की आधिकारिक साइट rpsc.rajasthan.gov.in के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर - RPSC RAS PRE Exam 2023Latest Government Jobs Live - SI एडमिट कार्ड
तमिलनाडु यूनिफ़ॉर्मड सर्विसेज रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा TNUSRB SI एडमिट कार्ड 2023 जल्द ही जारी किया जाएगा। TNUSRB SI Admit Card 2023 टीएनयूएसआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड उन उम्मीदवारों के लिए डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा जिन्होंने टीएनयूएसआरबी एसआई परीक्षा 2023 के लिए आवेदन किया है।
Latest Job Vacancy Live - भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड में सरकारी नौकरी
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL Recruitment 2023 Notification) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इंजीनियरिंग असिस्टेंट ट्रेनी (ईएटी), तकनीशियन सी और अन्य पदों सहित 63 पदों के लिए भर्ती अधिसूचना की घोषणा की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 5 सितंबर, 2023 तक या उससे पहले इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Latest Government Jobs Live - दिल्ली में रेलवे की नौकरी
Northern Railway Recruitment 2023: उत्तर रेलवे (एनआर), कश्मीरी गेट, नई दिल्ली ने वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी (एसटीए) के पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एनआर एसटीए भर्ती 2023 के लिए 28 अगस्त 2023 तक या उससे पहले nr.Indianrailways.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Sarkari Result 2023 Live - पुलिस कांस्टेबल के कई पद खाली
राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल के 3578 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर 27 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
Sarkari Naukri Sarkari Result 2023 Live - रेलवे में 2.4 लाख पदों पर भर्ती
रेलवे जल्द ही 2.4 लाख से ज्यादा पदों पर भर्ती करने की तैयारी कर रहा है। इन पदों में मुख्य रूप से सुरक्षा कर्मचारी, सहायक स्टेशन मास्टर (ASM), गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (NTPC), और टिकट कलेक्टर (TC) शामिल है।
Sarkari Naukri Sarkari Result 2023 Live - आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड जारी
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर आज जारी कर दिया गया है। यह परीक्षा 26 अगस्त, 27 अगस्त और 2 सितंबर को आयोजित की जाएगी।
Sarkari Naukri Sarkari Result 2023 Live - बिहार एसटीईटी के लिए करें अप्लाई
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने एसटीईटी के लिए आवेदन मांगे हैं। योग्य अभ्यर्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर 23 अगस्त तक या उससे पहले ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए 960 रुपए आवेदन शुल्क जमा करना होगा।