28 November School Holiday: क्या आज 28 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं, यहां देखें स्टेट वाइज स्कूलों का अपडेट

Kya Aaj School Ki Chhutti Hai, 28 November School Holiday: यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Kya Aaj School Ki Chhutti Hai, 28 November School Holiday: कई छात्र और अभिभावक यह जानना चाहते हैं कि आज यानी 28 नवंबर 2026, शनिवार को स्कूल खुलेंगे या बंद रहेंगे। कल महीने का चौथा शनिवार है इसलिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के वे स्कूल जहां चौथे शनिवार को छुट्टी होती है बंद रहेंगे। इस बीच दिल्ली, यूपी, नोएडा, गाजियाबाद के स्कूल के छात्र सर्च कर रहे हैं कि आज 28 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं? क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं? क्या आज नोएडा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं? यहां आप इससे संबंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Kya Aaj School Ki Chhutti Hai, 28 November School Holiday

28 November School Holiday: क्या आज 28 नवंबर 2026 को स्कूल बंद हैं या नहीं

Delhi School Today Closed Or Not: क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं

बता दें आज यानी 28 नवंबर 2026, शनिवार को दिल्ली के स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। यहां स्कूलों में किसी प्रकार का कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।

UP School Closed Today Or Not: क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या नहीं

यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां भी आज यानी 28 नवंबर 2026 को स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। यहां विद्यालयों में किसी प्रकार का कोई अवकाश घोषित नहीं किया गया है।

Punjab School Holiday Today: पंजाब के इन जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल

बता दें नगर निकाय चुनाव के चलते पंजाब के तीन शहरों पटियाला, बाघा पुराना और धर्मकोट में आज यानी 28 नवंबर 2026, शनिवार को स्कूलों को बंद करने की घोषणा की गई है। अब यहां स्कूल 30 नवंबर 2026 को खुलेंगे। हालांकि इस दिन भी कुछ स्कूलों में लास्ट वर्किंग डे पर हाफडे होगा, वहीं कई स्कूलों में छुट्टी रहती है।

Telangana School Holiday Todayतेलंगाना में भी आज बंद रहेंगे स्कूल

तेलंगाना में आज यानी 28 नवंबर 2026 को स्कूल बंद रह सकते हैं, अगर वे चौथे शनिवार की छुट्टी का पालन करते हैं। इसके बाद 29 नवंबर 2026, रविवार आता है, इसलिए इन स्कूलों में दो दिन की छुट्टी हो जाएगी। हालांकि पूरे राज्य के लिए ऐसी कोई छुट्टी का आदेश नहीं आया है और चौथे शनिवार की छुट्टी का नियम सभी स्कूलों पर एक समान रूप से लागू नहीं होता है। यह स्कूल और उसके प्रबंधन पर निर्भर करता है।

End Article
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते है...

End of Feed