Kya Aaj School Ki Chhutti Hai, 24 July 2026 School Closed Or Not: भारत के अलग अलग राज्यों में मानसून ने दस्तक दे (Today School Closed Or Not) दी है। उत्तराखंड, हिमाचल जम्मू कश्मीर और गुजरात समेत कई राज्यों में तेज बारिश का दौर (Kya Aaj School Ki Chhutti Hai) जारी है। यहां कई क्षेत्रों में लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। जिससे कई जगहों पर प्रशासन ने स्कूल बंद का आदेश दे दिया है। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या आज स्कूल बंद है या नहीं? क्या आज स्कूल बंद है या खुला है? क्या आज सरकारी स्कूल बंद है या खुला है? क्या आज सरकारी स्कूल बंद है या नहीं? यहां आप अपने इन सभी सवालों के जवाब जान सकते हैं।
Kya Aaj School Ki Chhutti Hai: क्या आज 24 जुलाई को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
Uttarakhand School Closed News Today: उत्तराखंड के स्कूलों में आज छुट्टी
पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, देहरादून, नैनीताल, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पौड़ी गढ़वाल जैसे जिलों में लगातार बारिश और भूस्खलन (लैंडस्लाइड) की आशंका के कारण खतरा बना हुआ है। इसके चलते स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके अलावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किए हैं, जिनमें भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की चेतावनी दी गई है।
Jammu Kashmir School Closed: आज बंद रहेंगे जम्मू कश्मीर के स्कूल
जम्मू कश्मीर के स्कूलों की बात करें तो यहां सरकार ने भारी बारिश, अचानक आई बाढ़ और भूस्खलन के चलते राज्य के कई हिस्सों में स्कूलों की छुट्टियां 26 जुलाई, 2026 तक बढ़ा दी हैं। पहले स्कूल गर्मियों की छुट्टियों के बाद खुलने वाले थे, लेकिन मौसम के हालात और सुरक्षा कारणों से इन्हें फिर से खोलने का काम टाल दिया गया है।
Gujarat School Closed Today Or Not:क्या आज बंद हैं गुजरात के स्कूल और कॉलेज
गुजरात में लगातार बारिश का कहर जारी है। यहां कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दक्षिण गुजरात में लगातार हो रही बारिश ने गुरुवार को जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। इसके चलते प्रशासन ने स्कूल कॉलेजों में अवकाश की घोषणा कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वडोदरा, अहमदाबाद, सूरत, गांधीनगर, भरूच, वलसाड, दाहोद और नर्मदा जिलों में सभी प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों को आज यानी 24 जुलाई को बंद करने का आदेश दिया गया है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के प्रधानाचार्य या अध्यापक से संपर्क करें।
Today Delhi NCR School Closed Or Not: क्या आज दिल्ली एनसीआर के स्कूल बंद हैं
दिल्ली एनसीआर में आज यानी 24 जुलाई 2026 को सुबह से ही रिमझिम बारिश जारी है। हालांकि यहां स्कूलों में कोई छुट्टी नहीं है। स्कूल अपने समय पर ही संचालित किए जा रहे हैं।
