Kya Aaj School Band Hai Ya Khula, 5 November 2026 School Holiday: नवंबर का महीना छात्रों के लिए छुट्टी के लिहाज से बेहद खास रहने वाला है। नवंबर महीने की शुरुआत के साथ ही स्कूलों में छुट्टियों को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ गई है। कल यानी 6 नवंबर 2026 को धनतेरस के साथ ही दिवाली के पर्व की शुरुआत हो रही है। इस बीच छात्रों व अभिभावकों का सवाल है कि क्या आज 5 नवंबर 2026 को स्कूल बंद हैं या खुले हैं। यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज 5 नवंबर को दिल्ली, यूपी, गाजियाबाद, नोएडा के स्कूल बंद हैं या खुले हैं।
Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: क्या आज 5 नवंबर को स्कूल बंद हैं या खुला है
क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो आज यानी 5 नवंबर को दिल्ली के स्कूल निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
यूपी के स्कूल 5 नवंबर को बंद हैं या खुले हैं
वहीं यूपी की स्कूलों की बात करें तो उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में 5 नवंबर के लिए कोई राज्यव्यापी सामान्य छुट्टी घोषित नहीं की गई है। उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के अनुसार, त्योहारों से जुड़ी मुख्य छुट्टियां 8 नवंबर (दिवाली), 9 नवंबर (गोवर्धन पूजा) और 11 नवंबर (भैया दूज) के लिए तय हैं।
क्या आज गाजियाबाद के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
गाजियाबाद के स्कूलों की बात करें तो यहां भी स्कूल अपने निर्धारित समय पर खुलेंगे। यहां सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। विद्यालय अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।
नोएडा के स्कूल आज खुले हैं या बंद हैं
नोएडा में भी आज स्कूलों में किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है। उम्मीद है कि यहां पर 7 नवंबर 2026, शनिवार को स्कूलों में अवकाश घोषित किया जा सकता है। हालांकि इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। अधिक जानकारी के लिए एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
गुजरात के स्कूल 5 नवंबर को बंद हैं या नहीं
गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग के कैलेंडर के अनुसार, राज्य भर के सभी स्कूलों में 5 नवंबर 2026 से दिवाली की 21 दिवसीय लंबी छुट्टियां शुरू हो रही है। छात्रों से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
