Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर के सभी राज्यों में सरकारी छुट्टी थी। इस अवसर पर देश के सभी स्कूल, ऑफिस, बैंक व अन्य संस्थानों में अवकाश था। अब 3 अक्टूबर को छुट्टी के बाद स्कूल खुलने को लेकर छात्रों और अभिभावकों के मन में सवाल है कि क्या आज नियमित कक्षाएं संचालित होंगी या छुट्टी आगे भी जारी रहेगी? इस बीच दिल्ली, यूपी समेत अन्य राज्यों के छात्र व अभिभावक जानना चाहते हैं कि क्या आज स्कूल बंद हैं या खुले हैं। ऐसे में यहां आप जान सकते हैं कि क्या आज दिल्ली, यूपी, बिहार, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश के स्कूल बंद हैं या खुले हैं?
Kya Aaj School Band Hai Ya Khula: क्या आज 3 अक्टूबर को स्कूल बंद हैं या खुले हैं
क्या आज दिल्ली के स्कूल बंद हैं
दिल्ली के स्कूलों की बात करें तो आज यानी 3 अक्टूबर को शनिवार है। इस तारीख के लिए पूरे देश में कोई अलग से छुट्टी नहीं है। ऐसे में यहां स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए एक बार स्कूल के शेड्यूल और एकेडमिक कैलेंडर पर एक नजर डालें। साथ ही अपने स्कूल के टीचर या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
क्या आज यूपी के स्कूल बंद हैं या खुले हैं
यूपी के स्कूलों की बात करें तो यहां भी स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे। यूपी के स्कूलों में आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को किसी प्रकार की कोई छुट्टी नहीं है।
क्या आज बिहार के स्कूल में छुट्टी है?
बिहार के स्कूलों की बात करें तो यहां भी आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को स्कूल में किसी प्रकार का कोई अवकाश नहीं है। स्कूल अपने निर्धारित समय पर संचालित किए जाएंगे।
तमिलनाडु में आज बंद रहेंगे स्कूल
तमिलनाडु में 3 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे, क्योंकि यह तारीख तिमाही परीक्षा की छुट्टियों के दौरान आती है। यह छुट्टी 26 सितंबर से 4 अक्टूबर तक चलेगी और स्कूल 5 अक्टूबर को फिर से खुलेंगे।
भारत के अन्य राज्यों की बात करें तो यहां स्कूल के एकेडमिक कैलेंडर पर निर्भर करता है। यहां कई राज्यों में स्कूलों के अपने रेगुलर शनिवार वाले शेड्यूल के अनुसार चलने की उम्मीद है, जबकि कुछ संस्थान स्थानीय एकेडमिक कैलेंडर या चल रही त्योहारों की छुट्टियों के आधार पर छुट्टी रख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए छात्रों और माता-पिता से अनुरोध है कि एक बार अपने स्कूल के शिक्षक या प्रधानाचार्य से संपर्क करें।
