KVS, NVS और EMRS टियर 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे कर सकते हैं चेक

KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Declared: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए टियर-II भर्ती परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि CBSE ने परिणाम घोषित करना शुरू कर दिया है।

KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Declared: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) ने केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) में विभिन्न शिक्षण एवं गैर-शिक्षण पदों के लिए टियर 2 भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करना शुरू कर दिया है। पहले चरण में 17 अगस्त 2026 को PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस), वित्त अधिकारी (Finance Officer) और स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 का रिजल्ट जारी हो गया है। उम्मीदवार अपने आवेदन पोर्टल पर लॉगिन करके अपना परिणाम स्टेटस देख सकते हैं।

KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Declared

KVS NVS EMRS Tier 2 Result 2026 Declared: ऐसे चेक करें केवीएस, एनवीएस और ईएमआरएस टियर 2 का रिजल्ट

बता दें जिन उम्मीदवारों के लिए भर्ती अधिसूचना के तहत KVS और NVS के बीच संगठन/क्षेत्र की प्राथमिकता लागू है, उन्हें आवेदन पोर्टल के माध्यम से अपनी प्राथमिकता दर्ज करनी होगी। PGT (कंप्यूटर साइंस), TGT (कंप्यूटर साइंस) और वित्त अधिकारी पदों के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के इंटरव्यू लेटर, KVS/NVS के साथ विचार-विमर्श कर इंटरव्यू शेड्यूल तय होने के बाद उनके संबंधित आवेदन लॉगिन पर उपलब्ध कराए जाएंगे। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

End of Feed