Kendriya Vidyalaya Sangathan KVS Admit Card 2022 जारी कर दिया है, यह एडमिट कार्ड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट के लिए होने वाली परीक्षा के लिए जारी किया गया है। इच्छुक उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय संगठन की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी हुआ केवीएस एडमिड कार्ड
केवीएस एडमिट कार्ड 2023 - किन विषय के लिए हुए जारी
KVS Admit Card पीजीटी, हिंदी अनुवादक, प्राथमिक शिक्षक और गैर-शिक्षण (PGT, Hindi Translator, Primary Teacher and Non Teaching posts) पदों के लिए जारी किया गया है। सभी पदों के लिए सीधे लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवार नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन कर सकते हैं।
केवीएस एडमिट कार्ड 2022: कैसे डाउनलोड करें
- केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर Announcements में देखें यहां इस नाम से लिंक मिलेगा - Click here to download admit card - Direct Rectt 2022
- अब नया पेज खुलेगा जहां आपको संबंधित लिंक मिल जाएगा।
- इस पर क्लिक करें और क्रेडिंशियल भरें, सबमिट करें और केवीएस एडमिट कार्ड डाउनलोड करके उसका प्रिंट ले लें।
Direct Link for - KVS Admit Card 2022 for direct recruitment posts
| पद | पद संख्या |
| सहायक आयुक्त: | 52 पद |
| प्रिंसिपल: | 239 पद |
| वाइस प्रिंसिपल: | 203 पद |
| पीजीटी: | 1409 पद |
| टीजीटी: | 3176 पद |
| लाइब्रेरियन: | 355 पद |
| प्राथमिक शिक्षक: | 303 पद |
| वित्त अधिकारी: | 6 पद |
| सहायक अभियंता: | 2 पद |
| सहायक अनुभाग अधिकारी: | 156 पद |
| हिंदी अनुवादक: | 11 पद |
| वरिष्ठ सचिवालय सहायक: | 322 पद |
| जूनियर सचिवालय सहायक: | 702 पद |
| स्टेनोग्राफर ग्रेड- II: | 54 पद |
KVS Recruitment 2022 के तहत संगठन में टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों की 6990 रिक्तियों को भरा जाएगा। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार केवीएस की आधिकारिक साइट देख सकते हैं।
