Krishna Janmashtami Essay 2025: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सबसे आसान हिन्दी निबंध, इन बातों का रखें खास ध्यान

Krishna Janmashtami Essay in Hindi (कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में): भारत में साल भर कई त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अपना ही महत्व है। ​​इस साल यह खास त्योहार 16 अगस्त को मनाया जाएगा। ऐसे में अगर आप श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो यहां दी गई कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

Krishna Janmashtami Essay in Hindi (कृष्ण जन्माष्टमी पर निबंध हिंदी में): भारत में साल भर कई त्योहार मनाए जाते हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अपना ही महत्व है। यह दिन भगवान कृष्ण के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात 12 बजे मथुरा की जेल में देवकी और वासुदेव के घर श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस साल श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इन त्योहारों के बारे में अवगत कराने के लिए कई बार स्कूलों में भी बच्चों को निबंध लिखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में अगर आप भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2025 पर निबंध लिखने जा रहे हैं तो यहां दी गई कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

Krishna Janmashtami Essay 2025 (Photo Credit: Freepik)

Krishna Janmashtami Essay 2025 (Photo Credit: Freepik)

कृष्ण जन्म की कहानी

भगवान विष्णु ने पृथ्वी को कंस के अत्याचार और आतंक से मुक्त कराने के लिए श्रीकृष्ण का अवतार लिया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार, मथुरा का राजा कंस अपनी बहन देवकी से बहुत प्यार करता था लेकिन उनकी शादी के समय आकाशवाणी हुई कि देवकी का आठवां बच्चा कंस का अंत करेगा। यह सुनकर कंस डर गया और उसने देवकी और वासुदेव को जेल में डाल दिया। पहले छह बच्चों को कंस ने मार डाला। सातवें गर्भ में बलराम और आठवें में श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। श्रीकृष्ण ने अपने जन्म से लेकर जीवन के हर पड़ाव पर चमत्कार दिखाए। उनके जीवन से जुड़े कई ऐसे किस्से हैं, जो मानव समाज को सीख देते हैं।

End of Feed