KPTCL Result 2022: जारी हुए KPTCL परिणाम, cetonline.karnataka.gov.in से ऐसे करें चेक

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 3, 2023, 05:24 PM IST

KPTCL Result 2022 OUT: कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने KPTCL परिणाम 2022 जारी कर दिया है। KPTCL परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार cetonline.karnataka.gov या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम चेक कर सकते हैं।

KPTCL Result 2022: कर्नाटक पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आज 3 जनवरी, 2023 को KPTCL Result 2022 जारी कर दिया है। KPTCL परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार cetonline.karnataka.gov से या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से परिणाम देख सकते हैं, बता दें, इस रिजल्ट लिंक के माध्यम से जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियंता और जूनियर सहायक के लिए परिणाम और अंतिम उत्तर कुंजी देखी व डाउनलोड की जा सकती है।

KPTCL Result 2022: जारी हुए KPTCL परिणाम, cetonline.karnataka.gov.in से ऐसे करें चेक

इस पेपर का आयोजन पिछले साल जुलाई से अगस्त 2022 के बीच किया गया था। कुछ 100 अंकों का पेपर पूछा गया था, और इस दौरान बहुविकल्पी सवालों का जवाब देना था। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था वे अब यहां KPTCL परिणाम 2022 के साथ साथ KPTCL फाइनल आंसर की भी देख व डाउनलोड कर सकते हैं। इसस पहले KEA ने 26 अगस्त, 2022 को आंसर की जारी की थी, तब परीक्षार्थियों को आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था, इसके बाद आपत्तियों पर विचार किया गया और आज रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर की जारी कर दी गई।

End of Feed