कोटा में हेपेटाइटिस का प्रकोप, 18 वर्षीय नीट छात्र ने गंवाई जान, प्रशासन सख्त

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 16, 2022, 07:31 PM IST

Kota: राजस्थान के कोटा शहर में हेपेटाइटिस ए के संक्रण से एक 18 वर्षीय नीट छात्र ने अपनी जान गंवा दी। वहीं कोचिंग सेंटर्स के 35 से अधिक छात्रों में हेपेटाइटिस ए पॉजिटिव पाया गया है। इस मामले को लेकर स्पीकर ओम बिरला ने भी चिंता जताई है। उन्होंन कल यानी 17 नवंबर को प्रशासन की वर्चुअल बैठक बुलाई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • 18 वर्षीय नीट छात्र की हेपेटाइटिस से हुई मौत
  • 35 से अधिक छात्रों में संक्रमण पाया गया पॉजिटिव
  • लोकसभा स्पीपर ओम बिरला ने जताई चिंता, एक्शन में प्रशासन

Rajasthan, Kota: कोचिंग सेंटर्स के हब का तबगा मिले राजस्थान के कोटा शहर में हेपटाइटिस ए बीमारी के फैलने से छात्रों में दहशत का माहौल है। आए दिन हेपेटाइटिस के मरीजों की तादाद बढ़ती जा रही है। हाल ही में इस बामारी के संक्रमण से जवाहर नगर के एक 18 वर्षीय नीट छात्र ने अपनी जान गंवा दी। वहीं कोचिंग सेंटर्स के 35 से अधिक (Kota Hepatitc Disease News) छात्रों में हेपेटाइटिस ए पॉजिटिव पाया गया है। चिकित्सा विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, मृत छात्र वैभव राय पश्चिम बंगाल का मूल निवासी था और पिछले कई सालों से परिवार के साथ राजस्थान के कौथून में रहता था। इस घटना के बाद से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल है।

Hepatitis

हेपेटाइटिस से कोटा के 18 वर्षीय नीट छात्र ने गंवाई जान

वैभव का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि छात्र को तेज बुखार और पीलिया था, कुछ ही घंटो के भीतर हेपेटाइटिस हेपेटिक ए में बिगड़ गया। जिससे मस्तिष्क में सूजन आ गई और शनिवार देर रात मरीज ने दम तोड़ दिया। कोटा के जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि, शहर के सभी कोचिंग सेंटर्स व हास्टल में खाने पीने की जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए जाने वाले छात्रों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

End of Feed