CUSAT Menstruation Benefit: लड़कियों को मेंस्ट्रुएशन बेनिफिट के तहत मिलेगी अटेंडेंस में छूट, देखें क्या है पूरा मामला

  • Authored by: नीलाक्ष सिंह
  • Updated Jan 14, 2023, 01:14 PM IST

Menstruation Benefit: केरल में एक उच्च शिक्षा संस्थान में लड़कियों के लिए एक अनोखा व शानदार कदम लिया गया है। कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (क्यूसैट) में लड़कियां "मेंस्ट्रुएशन बेनिफिट" के तहत प्रत्येक सेमेस्टर में अटेंडेंस की कमी के लिए 2% अतिरिक्त छूट का दावा कर सकती हैं।

केरल में एक उच्च शिक्षा संस्थान में लड़कियों के लिए एक अनोखा व शानदार कदम लिया गया है। Cochin University of Science and Technology (Cusat) में लड़कियां "मेंस्ट्रुएशन बेनिफिट" (Menstruation Benefits) के तहत प्रत्येक सेमेस्टर में अटेंडेंस की कमी के लिए 2% अतिरिक्त छूट का दावा कर सकती हैं।

kerala university announces relaxation in attendance under menstruation benefit

लड़कियों को मेंस्ट्रुएशन बेनिफिट के तहत मिलेगी अटेंडेंस में छूट

बता दें, कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (क्यूसैट) के नियम में परीक्षा में बैठने के लिए प्रत्येक सेमेस्टर में 75% उपस्थिति अनिवार्य है। अब इस नए आदेश के बाद 75 प्रतिशत की जगह 73% अटेंडेंस होने पर भी लड़किया परीक्षाएं दे सकती हैं।।

End of Feed