Kerala DHSE Plus Two Result 2024: घोषित हुई केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट डेट, कल इस समय जारी होंगे नतीजे

Kerala DHSE Plus Two 12th Result 2024 Date and Time: केरल बोर्ड द्वारा डीएचएसई प्लस 2 का रिजल्ट कल आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in, keralaresults.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी।

Kerala DHSE Plus Two 12th Result 2024 Date and Time: केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट का इंतजार खत्म होने जा रहा है। केरल बोर्ड ऑफ पब्लिक एग्जामिनेशन ने केरल डीएचएसई प्लस 2 रिजल्ट की तारीख और समय की घोषणा कर दी है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, केरल प्लस 2 परीक्षा का रिजल्ट कल यानी 9 मई को दोपहर 3 बजे (Kerala DHSE Plus 2 Result 2024 Date) जारी कर दिया जाएगा। केरल बोर्ड 12वीं रिजल्ट की घोषणा एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dhsekerala.gov.in, keralaresults.nic.in और results.kite.kerala.gov.in के अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए रोल नंबर की आवश्यकता होगी।

Kerala DHSE Plus Two Result 2024

Kerala DHSE Plus Two Result 2024

Kerala DHSE 12th Result 2024: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स

केरल बोर्ड डीएचएसई प्लस 2 परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 26 मार्च तक किया गया था। वहीं, इस परीक्षा का रिजल्ट कल जारी कर दिया जाएगा। ध्यान रहे कि इस परीक्षा में पास होने के लिए स्टूडेंट्स को सभी विषयों में और कुल मिलाकर न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य है। सभी स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

End of Feed