Karnataka PUC 2 Result 2025 LIVE: क्या आप पास हुए? अब जानिए तुरंत

Karnataka PUC 2 Result 2025 Date and Time Announced: कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) ने कर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। स्टूडेंट्स ने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

Karnataka PUC 2 Result 2025 Date and Time Announced: कर्नाटक पीयूसी रिजल्ट का इंतजार कर रहे स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर है। कर्नाटक स्कूल परीक्षा और मूल्यांकन बोर्ड (KSEAB) नेकर्नाटक द्वितीय पीयूसी रिजल्ट की तारीख घोषित कर दी है। जारी सूचना के अनुसार, कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट कल यानी 8 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट puc.karnataka.gov.in, kseab.kar.nic.in और karresults.nic.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इसके अलावा यहां भी कर्नाटक पीयूसी 2 रिजल्ट 2025 की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025

Karnataka PUC 2 Result 2025: प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होगा रिजल्ट

कर्नाटक द्वितीय पीयूसी परीक्षा का आयोजन 1 मार्च से 20 मार्च 2025 तक एक शिफ्ट में किया गया था। यह परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुई थी। वहीं, इस परीक्षा की आंसर-की 21 मार्च को जारी की गई। वहीं, अब इस परीक्षा का रिजल्ट कल दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी कर दिया जाएगा। कर्नाटक बोर्ड पीयूसी 2 रिजल्ट जारी होते ही सबसे पहले यहां सूचित कर दिया जाएगा। साथ ही रिजल्ट की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट से इन आसान स्टेप्स में अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

End of Feed