JPSC Recruitment 2026: झारखंड में सरकारी टीचर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। झारखंड लोक सेवा आयोग ने राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में लेक्चरर के 355 पदों पर भर्ती शुरू करने की घोषणा की है। भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 12 मार्च 2026 है। इस लेख में आवेदन के लिए कुछ स्टेप्स दिए गए हैं।
Jharkhand Lecturer Bharti 2026
क्या है क्राइटेरिया ?
लेक्चरर बनने के लिए आपको संबंधित विषय में पढ़ाई पूरी होना जरूरी है। साथ ही आपको अंकों के आधार पर ही एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाएंगे। अगर ग्रेजुएशन में 60 प्रतिशत या फिर उससे ज्यादा नंबर्स हैं तो 15 मार्क्स दिए जाएंगे।
जानें भर्ती के लिए उम्र सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 40 साल निर्धारित की गई है। उम्र सीमा में आरक्षित वर्गों को छूट मिलेगी। इस भर्ती के लिए होने वाली चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आपकी पढ़ाई और उपलब्धियों के नंबर जोड़े जाएंगे।
इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया में सबसे पहले आपकी पढ़ाई और उपलब्धियों के नंबर जोड़े जाएंगे। फिर इसके बाद लिखित परीक्षा या फिर GATE/NET स्कोर देखा जाएगा। इसके बाद ही अंत में इंटरव्यू प्रोसेस होगा। भर्ती के लिए सामान्य, ओबीसी और ईबीसी वर्ग के लिए 600 रुपये, झारखंड के एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये फीस देनी होगी। वहीं 40 प्रतिशत से ज्यादा दिव्यांग उम्मीदवारों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
कैसे करें इस भर्ती के लिए आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार JPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब उम्मीदवार OTR यानी वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी जानकारी, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
- पॉलिटेक्निक लेक्चरर 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें और फिर फीस जमा करें।
- फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
भर्ती में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा, उन्हें पे लेवल 9A के तहत 56,100 से लेकर 1,77,500 रुपये तक की सैलरी मिलेगी। इसके अलावा महंगाई भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सरकारी सुविधाएं भी दी जाएंगी।
