JoSAA Counselling Round 5 Seat Allotment Result 2026 Released: जोसा काउंसलिंग के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (JoSAA Counselling Round 5 Seat Allotment)खबर है। जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (JoSAA) ने आज, 16 जुलाई को JoSAA काउंसलिंग 2026 के राउंड 5 का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर (JoSAA Counselling Round 5 Seat Allotment Result) दिया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाकर अपना अलॉटमेंट स्टेटस देख सकते हैं। इसके लिए आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।
यहां देखें जोसा काउंसलिंग राउंड 5 सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट
JoSAA Counselling Round 5 Seat Allotment Result 2026: 20 जुलाई से पहले ऑनलाइन रिपोर्टिंग
बता दें जिन उम्मीदवारों को सीट अलॉट हुई है, उन्हें अपना सीट अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करना होगा और 20 जुलाई, 2026 तक या उससे पहले एडमिशन पोर्टल के जरिए ऑनलाइन रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अलॉट की गई सीट को कन्फर्म करने के लिए तय समय सीमा के अंदर रिपोर्टिंग प्रक्रिया पूरी करना जरूरी है। उम्मीदवार नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
JoSAA Counselling Round 5 Seat Allotment Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट
- सबसे पहले JoSAA की ऑफिशियल वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर JoSAA Counselling Roun 5 Seat Allotment Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एप्लीकेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- रिजल्ट आपके स्क्री पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- अब अपना अलॉटेड सीट व कॉलेज चेक करें।
ये डॉक्यूमेंट्स जरूरी
- जेईई मेन्स एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- जेईई एडवांस्ड एडमिट कार्ड और स्कोर कार्ड
- 10वीं की मार्कशीट
- 12वीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- एससी, एसटी या अन्य जाति प्रमाण पत्र
- पीडब्ल्यूडी का सर्टिफिकेट
- मेडिकल सर्टिफिकेट
- माइग्रेशन सर्टिफिकेट
- डोमिसाइल
- कैंडिडेट अंडरटेकिंग
- च्वाइज लॉकिंग प्रिंटआउट
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिशन में किसी भी तरह की देरी से बचने के लिए समय सीमा से पहले ऑनलाइन रिपोर्टिंग की प्रक्रिया पूरी कर लें और सभी जरूरी दस्तावेज़ तैयार रखें।
