JoSAA Counselling 2025 Registration Date: संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण 3 जून, 2025 को JoSAA काउंसलिंग 2025 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने JEE एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण की है, वे JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in के माध्यम से काउंसलिंग राउंड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
JoSAA काउंसलिंग 3 जून से होगी शुरू
JoSAA Counselling 2025 Registration Last Date
पंजीकरण और विकल्प भरने की प्रक्रिया कल शाम (3 जून) 5 बजे शुरू होगी। JoSAA के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून, 2025 है।
- 8 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 1 सूची 9 जून को आएगी।
- 10 जून, 2025 तक उम्मीदवारों द्वारा भरे गए विकल्पों के आधार पर मॉक सीट आवंटन 2 11 जून, 2025 को प्रदर्शित किया जाएगा।
राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम किस तारीख को होगा जारी
- Josaa 13 जून, 2025 को डेटा का मिलान करेगा, उसे सत्यापित करेगा और मान्य करेगा।
- राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम 14 जून, 2025 को जारी किया जाएगा।
JoSAA Counselling 2025: How to Registration
JoSAA काउंसलिंग के लिए आवेदन करने के इच्छुक सभी पात्र उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें (3 जून की शाम से)1. JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
2. होम पेज पर उपलब्ध JoSAA Counselling 2025 Registration Link पर क्लिक करें।
3. एक नया पेज खुलेगा, जहाँ उम्मीदवारों को पंजीकरण विवरण दर्ज करना होगा।
4. पंजीकरण पूरा होने के बाद, खाते में लॉगिन करें।
5. आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
6. सबमिट पर क्लिक करें और आपका पंजीकरण हो गया।
7. पंजीकरण हो जाने के बाद, पेज डाउनलोड करें।
8. आगे की जरूरत के लिए इसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।
JoSAA Advanced 2025 Result Declared कर दिया गया है। IIT JEE के नतीजे उम्मीदवार JEE एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। नतीजों के साथ ही, फाइनल आंसर की भी जारी कर दी गई है। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार JoSAA की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
