Job Alert NIACL Recruitment 2026: सरकारी क्षेत्र की प्रमुख बीमा कंपनी न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने युवाओं के लिए अप्रेंटिसशिप का बड़ा अवसर जारी किया है। कंपनी ने नेशनल अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग स्कीम (NATS) के तहत कुल 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। यह अवसर उन युवाओं के लिए विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है जो बैंकिंग, बीमा और वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Job Alert: न्यू इंडिया एश्योरेंस में 550 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती
जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। अभ्यर्थी 6 जुलाई 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसका आयोजन 12 जुलाई 2026 को प्रस्तावित है।
न्यू इंडिया एश्योरेंस भारत सरकार के स्वामित्व वाली अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी है। कंपनी का मुख्यालय मुंबई में स्थित है और इसका नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। ऐसे में चयनित अभ्यर्थियों को बीमा क्षेत्र की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने और व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इस भर्ती अभियान के तहत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान 12,300 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियां
• कुल पद: 550 अप्रेंटिस सीटें
• आवेदन शुरू: 23 जून 2026
• आवेदन की अंतिम तिथि: 6 जुलाई 2026
• ऑनलाइन परीक्षा: 12 जुलाई 2026
• मासिक स्टाइपेंड: 12,300 रुपये
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और पात्रता संबंधी सभी शर्तों की जांच कर लें। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और निर्धारित अंतिम तिथि के बाद किसी भी आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा।सरकारी क्षेत्र में अनुभव प्राप्त करने और बीमा उद्योग में करियर की शुरुआत करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक अच्छा अवसर साबित हो सकती है।
