JNVST Result 2025: जारी हुआ जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 व 9 सेलेक्शन टेस्ट रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से करें चेक

JNVST Class 6th, 9th Result 2025 declared at navodaya.gov.in: जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट कक्षा 6 और 9 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर आज जारी कर दिया गया है। स्टूडेंट्स यहां दी गई लिंक से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

JNVST Class 6th, 9th Result 2025 declared at navodaya.gov.in: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट (JNVST) का रिजल्ट आज यानी 25 मार्च को जारी कर दिया है। ऐसे में जिन स्टूडेंट्स ने यह परीक्षा दी थी, वह एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। इसके अलावा यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से भी जेएनवीएसटी रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Result 2025

JNVST Result 2025

JNVST 6th 9th Result 2025: कब हुई थी प्रवेश परीक्षा

नवोदय विद्यालय समिति की ओर से जेएनवीएसटी कक्षा 6 का आयोजन 18 जनवरी को किया गया था। वहीं, कक्षा 9वीं के लिए प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी को हुई थी। जबकि, आज इस परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है। जेएनवीएसटी 2025 में पास हुए स्टूडेंट्स को एडमिशन की औपचारिकताएं पूरी करनी होगी, जिसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट शामिल है। नवोदय विद्यालय कक्षा 6 व 9वीं में एडमिशन के लिए छात्र का आईडी प्रूफ, माता-पिता या अभिभावक का आईडी प्रूफ, निवास प्रमाण पत्र, जन्म तिथि का प्रमाण और एलिजिबिलिटी सर्टिफिकेट सहित अन्य दस्तावेजों की आवश्यकता होगी।

End of Feed