JNVST Class 9, 11 Admission 2026: बढ़ गई नवोदय विद्यालय में पंजीकरण की अंतिम तिथि, देखें कब तक कर सकेंगे अप्लाई और कब होगी परीक्षा

JNVST Class 9, 11 Admission 2026: एनवीएस ने कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आधिकारिक तौर पर बढ़ा दी है। आधिकारिक पोर्टल पर हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार, आवेदन करने की नई अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2025 है।

JNVST Class 9, 11 Admission 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 9 और कक्षा 11 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि आधिकारिक तौर पर बढ़ा दी है। जो अभिवाहक अभी तक पंजीकरण करने से चूक गए थे, उनके लिए यह बड़ी खुशखबरी हो सकती है। आधिकारिक पोर्टल पर हाल ही में जारी अपडेट के अनुसार, आवेदन करने की नई अंतिम तिथि 21 अक्टूबर, 2025 है।

JNVST Class 9 and 11 admission

नवोदय विद्यालय में कक्षा 9 और 11 में एडमिशन के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाई गई (image - istock)

कब होगी चयन परीक्षा

यह विस्तार उन उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालयों में सीट पाने का मौका प्रदान करता है जो प्रारंभिक समय सीमा से चूक गए थे। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चयन परीक्षा अब 7 फरवरी, 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

End of Feed