JKSSB SI Admit Card 2024: जारी हुआ सब इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड, डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

JKSSB SI Admit Card 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने सब इंस्पेक्टर एग्जाम का एडमिट कार्ड आज जारी कर दिया है। अभ्यर्थी यहां दी गई डायरेक्ट लिंक से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JKSSB SI Admit Card 2024, JKSSB SI Exam 2024: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने सब इंस्पेक्टर परीक्षा (JKSSB SI Exam 2024) का एडमिट कार्ड आज यानी 4 मार्च को जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वह बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए ईमेल आईडी और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

JKSSB SI Admit Card 2024

JKSSB SI Admit Card 2024

JKSSB SI Exam 2024 Date: कब व कैसे होगी परीक्षा

जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर एग्जाम का आयोजन 10 मार्च को किया जाएगा। इस परीक्षा में जनरल इंग्लिश, जनरल नॉलेज, जनरल साइंस, मेंटल एबिलिटी और कंप्यूटर से कुल 120 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। इन सवालों को हल करने के लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। प्रत्येक गलत जवाब पर 1/4 अंकों की निगेटिव मार्किंग भी की जाएगी।

End of Feed