JKSET 2024 Application Deadline Extended: जम्मू और कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा (JKSET) 2024 से जुड़ा नया अपडेट जारी हुआ है। जम्मू विश्वविद्यालय ने इस परीक्षा के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ा दी है, इसी के साथ जो छात्र पंजीकरण के लिए चूक गए थे, उनके पास एक और अवसर है आवेदन का। इच्छुक उम्मीदवार देखें किस साइट से व कब तक कर सकते हैं आवेदन
म्मू कश्मीर राज्य पात्रता परीक्षा
पात्र उम्मीदवार अब बिना किसी विलंब शुल्क के 20 जुलाई तक JKSET 2024 आवेदन पत्र भर सकते हैं।
JKSET 2024 Exam Date, कब है परीक्षा
JKSET 2024 के लिए लिखित परीक्षा 20 अक्टूबर को होगी।
JKSET 2024 Registration Website, किस वेबसाइट से करें पंजीकरण
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jujkset.in पर जाकर JKSET 2024 के लिए आवेदन पत्र भर सकते हैं।
JKSET 2024 Exam Fee, कितनी देनी होगी फीस
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 25 जुलाई, 2024 है। बता दें, 600 रुपये की विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा किया जा सकेगा।
परीक्षा पंजीकरण के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1,200 रुपये का भुगतान करना होगा। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) श्रेणी के उम्मीदवारों को 900 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), ट्रांसजेंडर व्यक्ति और 40% विकलांगता वाले विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) के उम्मीदवारों को जेकेएसईटी 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए 700 रुपये का भुगतान करना होगा।
JKSET 2024 How to Registration: आवेदन करने का तरीका
- jujkset.in खोलें।
- पहले सूचना विवरणिका डाउनलोड करें।
- पात्रता मानदंड देख लें और फिर आवेदन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण फॉर्म पूरा करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के आधार पर आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
JKSET 2024 Admit Card Date, कब जारी होगा एडमिट कार्ड
संस्थान 29 से 31 जुलाई तक JKSET 2024 आवेदन सुधार विंडो खोलेगा। JKSET 2024 एडमिट कार्ड 14 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। JKSET परीक्षा केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू कश्मीर और लद्दाख में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर की भूमिका के लिए उम्मीदवारों की पात्रता का आकलन करती है।
