Jharkhand TET Exam 2024: झारखंड टीईटी के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी, यहां तुरंत करें रजिस्ट्रेशन

Jharkhand TET Exam 2024 Registration: झारखंड में टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए काम की खबर है। झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी Jharkhand TET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स अब तक इसके लिए आवेदन नहीं कर पाए हैं वो जल्द से जल्द इसमें आवेदन कर सकते हैं।

Jharkhand TET Exam 2024 Registration: झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी Jharkhand TET के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी गई है। झारखंड में टीचिंग सेक्टर में करियर बनाने के इच्छुक छात्रों के लिए एक और मौका है। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को JTET Exam 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट- jactetportal.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा।

Jharkhand TET Exam 2024

झारखंड टीईटी 2024 रजिस्ट्रेशन

झारखंड टीईटी 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2024 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 21 अगस्त 2024 तक का समय दिया गया था। अब उम्मीदवार 26 अगस्त 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। फीस जमा करने की आखिरी तारीख भी यही है। इस एग्जाम में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

End of Feed