Jharkhand PECE Admit Card 2026 Download: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन्होंने फॉर्म भरा था वो अब अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट polycet.jceceb.org.in से डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 12 जुलाई को किया जाएगा। ऐसे में समय कम है, तैयारी पर पूरा फोकस करने की जरूरत है।
झारखंड पॉलिटेक्निक का हॉल टिकट जारी
बोर्ड ने साफ कहा है कि एडमिट कार्ड सिर्फ ऑनलाइन ही मिलेगा। एग्जाम वाले दिन प्रिंटेड कॉपी साथ लेकर जाना जरूरी है। बिना एडमिट कार्ड के सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: 770 बिलियन डॉलर का होगा स्पेस टेक्नोलॉजी का बाजार, गोल्डन चांस के लिए भारतीय छात्र हो जाएं तैयार
Jharkhand PECE Admit Card 2026 Download कैसे करें?
- सबसे पहले polycet.jceceb.org.in पर जाएं।
- होमपेज पर Jharkhand PECE Admit Card 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें
- अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड खुल जाएगा
- सारी डिटेल एक बार चेक कर लें - नाम, रोल नंबर, सेंटर, फोटो
- इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट ले लें
यदि साइट न खुले तो आपको बाद में दोबारा कोशिश करने की जरूरत है।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई सारी जानकारी एक-एक करके जरूर चेक कर लें। अगर कुछ गलत लगे तो तुरंत JCECEB बोर्ड से संपर्क करें। एडमिट कार्ड में ये चीजें खास तौर पर देखें: उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, आपकी फोटो, आपके साइन, एग्जाम सेंटर का पूरा पता, रिपोर्टिंग का समय।
आखिरी समय में वेबसाइट स्लो हो सकती है, इसलिए अभी डाउनलोड कर लें। आगे की अपडेट के लिए JCEB की ऑफिशियल साइट चेक करते रहें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: भारत से बाहर क्यों खोले जा रहे हैं IIT और IIM के कैंपस? Study By India मॉडल के क्या हैं फायदे?
