एजुकेशन

Jharkhand NEET UG 2026: काउंसलिंग से पहले अपडेट कर लें ये जरूरी डाक्यूमेंट्स, JCECEB ने जारी की एडवायजरी

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने NEET UG काउंसलिंग शुरू होने से पहले छात्रों को एक खास सलाह दी है। सीटों पर दावेदारी करने से पहले सभी छात्र अपने जरूरी सर्टिफिकेट्स और डाक्यूमेंट्स को समय रहते बिल्कुल सही और अपडेट करवा लें

Image

Jharkhand NEET UG Counselling 2026

Jharkhand NEET UG Counselling 2026: झारखंड के मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में MBBS, BDS और BHMS कोर्सेज में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बेहद जरूरी खबर है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECEB) ने NEET UG काउंसलिंग शुरू होने से पहले छात्रों को एक खास सलाह दी है। बोर्ड ने कहा है कि राज्य कोटा (State Quota) की सीटों पर दावेदारी करने से पहले सभी छात्र अपने जरूरी सर्टिफिकेट्स और डाक्यूमेंट्स को समय रहते बिल्कुल सही और अपडेट करवा लें, ताकि आपका आवेदन रद्द न हो।

कौन-कौन से डाक्यूमेंट्स अपडेट रखना अनिवार्य है?

काउंसिलिंग प्रक्रिया के दौरान आपको इन प्रमुख दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, जिन्हें पहले से तैयार रखना है:

  • जाति, आय और EWS सर्टिफिकेट: अगर आप SC, ST, BC-I, BC-II या EWS कैटेगरी का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपका सर्टिफिकेट झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी (जैसे अंचलाधिकारी/CO या अनुमंडल पदाधिकारी/SDO) द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए।
  • दिव्यांग (PwD) सर्टिफिकेट: दिव्यांग कैटेगरी के छात्रों के लिए केवल RIMS रांची या सिविल सर्जन (देवघर) द्वारा जारी सर्टिफिकेट ही मान्य माना जाएगा।
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड): आपके आधार कार्ड में आपका नाम, जन्म तिथि (DOB), फोटो और बायोमेट्रिक डिटेल्स बिल्कुल आपके NEET एडमिट कार्ड और 10वीं-12वीं की मार्कशीट से मैच होनी चाहिए। यदि कोई स्पेलिंग मिस्टेक है, तो उसे तुरंत सुधरवा लें।

एक मेडिकल एस्पिरेंट होने के नाते सिर्फ डाक्यूमेंट्स की लिस्ट जानना काफी नहीं है, इन 3 व्यावहारिक बातों का खास ख्याल रखें ताकि काउंसलिंग में कोई गड़बड़ी न हो:

  • झारखंड में स्टेट कोटा सीट का फायदा उठाने के लिए केवल 'जाति प्रमाण पत्र' काफी नहीं है। आपके पास झारखंड का 'Local Residential Certificate' (स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र) होना अनिवार्य है।
  • अगर आप OBC (BC-I या BC-II) कैटेगरी के तहत रिजर्वेशन चाहते हैं, तो आपका कास्ट सर्टिफिकेट नॉन-क्रीमी लेयर (NCL) का होना चाहिए। यानी आपके परिवार की सालाना आय सरकार द्वारा तय सीमा से कम होनी चाहिए और इसका हालिया प्रमाण पत्र आपके पास होना चाहिए, अन्यथा आपको जनरल कैटेगरी में डाल दिया जाएगा।Official Notice
Official Notice

बोर्ड ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे NEET UG काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में आगे की जानकारी के लिए नियमित रूप से इसकी आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाते रहें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article