JAC Board Exam 2026: झारखंड बोर्ड ने जारी की कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की डेटशीट, तुरंत करें चेक

Jharkhand Board Exam 2026 Datesheet: झारखंड बोर्ड ने कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की डेटशीट जारी कर दी है। कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी, कक्षा 9वीं की 28 फरवरी और कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी।

Jharkhand Board 8th 9th 11th Exam 2026 Datesheet: झारखंड बोर्ड ने आज 30 जनवरी को कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं बोर्ड परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी है। लगभग सभी बोर्ड ने सभी परीक्षाओं के लिए डेटशीट जारी कर दिया है, अब छात्रों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने की जरूरत है। बता दें, झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी, कक्षा 9वीं की 28 फरवरी और कक्षा 11वीं की परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होंगी।

JAC Board Exam 2026

झारखंड बोर्ड ने जारी की कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं की डेटशीट

Jharkhand Board 2026 Class 8th 9th 11th Timetable के अनुसार, क्लास 11 के छात्र तीन पेपर देंगे, और हर पेपर दो शिफ्ट में होगा। पेपर I सुबह 10:45 बजे से 12 बजे तक और दोपहर की शिफ्ट 2 बजे से 3:15 बजे तक होगी।

End of Feed