एजुकेशन

Jharkhand BEd Admit Card 2026: झारखंड बीएड परीक्षा का एडमिट कार्ड आज होगा जारी, jceceb.jharkhand.gov.in से करें हॉल टिकट डाउनलोड

Jharkhand BEd Admit Card 2026: JCECEB द्वारा झारखंड बीएड प्रवेश परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किए जाएंगे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आसान स्टेप में अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Jharkhand BEd Admit Card 2026

Jharkhand BEd Admit Card 2026: झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) द्वारा आगामी दिनों में आयोजित की जाने वाली बीएड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा हॉल टिकट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जारी किए गए हैं। झारखंड बीएड परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का प्रयोग कर आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के आसान चरण लेख में नीचे दिए गए हैं।

कब होगी झारखंड बीएड परीक्षा 2026

JCECEB द्वारा झारखंड बीएड परीक्षा 2026 का आयोजन राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 31 मई किया जाएगा। इसके एडमिट कार्ड (JCECEB BEd Admit Card) 27 मई को जारी किए जा रहे हैं। बता दें कि परीक्षा कुल 100 अंकों की होगी, जिसमें 40 सवाल टीचिंग एप्टीट्यूड, रीजनिंग के 30 सवाल और भाषा में प्रवीणता के 30 सवाल होंगे। साथ ही छात्रों के लिए यह भी जानना जरूरी है कि परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग है। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए छात्रों के एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे।

कैसे करें झारखंड बीएड 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड?

स्टेप 1 - एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्माीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jceceb.jharkhand.gov.in पर जाए।

स्टेप 2 - अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर आपको Jharkhand BEd Admit Card 2026 लिंक नजर आएगा। इस लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करना है और सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।

स्टेप 5 - लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

स्टेप 6 - छात्र इसका प्रिंट आउट ले हैं और भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ बनाएं।

नोट: बिना एडमिट कार्ड की प्रिंट कॉपी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश निषेध है। उम्मीदवारों को सलाह है कि वह समय से प्रिंट कॉपी निकालकर अपने पास रख लें। अंतिम समय में प्रिंट कॉपी लेने की चक्कर में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही एडमिट कार्ड में दिए गए परीक्षा के समय और रिपोर्टिंग टाइम से करीब एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article