कैलेंडर के सामान्य नियम के अनुसार, एक साधारण वर्ष में कुल 52 रविवार होते हैं। हमारा पूरा साल हफ्तों में बंटा हुआ है और इसी वजह से हर दिन एक निश्चित संख्या में हमारे सामने आता है। ऐसे में अगर कोई आपसे सीधे तौर पर पूछे कि रविवार में कुल कितने रविवार होते हैं, तो आपका जवाब 52 होना चाहिए।
साल में कितने रविवार होते हैं, ये तो जान लिया। आइए अब इसके पीछे के मैथ्स को समझते हैं। एक साधारण साल में कुल 365 दिन होते हैं और एक हफ्ते में 7 दिन होते हैं। यह सभी जानते है। जब हम 365 को 7 से भाग करते हैं, तो उत्तर 52 आता है और इससे अलग 1 दिन एक्स्ट्रा बचता है। इससे पता लगता है कि एक साल में कुल 52 हफ्ते होते हैं और हर हफ्ते में एक रविवार होता है यानी 52 रविवार।
जैसा कि हमने अभी जाना की साधारण साल में 52 हफ्तों के अलावा 1 दिन एक्स्ट्रा बचता है। यह अतिरिक्त दिन बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह वही दिन होता है जिससे साल की शुरुआत होती है। उदाहरण के लिए, यदि कोई साधारण वर्ष 1 जनवरी को रविवार के दिन के साथ शुरू हुआ है तो, तो उसका आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर भी रविवार ही होगा। ऐसी स्थिति में उस साल में कुल रविवारों की संख्या 52 से बढ़कर 53 हो जाती है।
हर चार साल में एक बार 'लीप ईयर' आता है, जिसमें फरवरी का महीना 28 के बजाय 29 दिनों का हो जाता है। इस वजह से लीप ईयर में साल के कुल दिन 365 से बढ़कर 366 हो जाते हैं। जब हम 366 को 7 से भाग देते हैं, तो हमारे पास 52 हफ्ते और 2 अतिरिक्त दिन बचते हैं। इन दो एक्स्ट्रा दिनों की वजह से लीप ईयर में दो दिनों की संख्या 53 हो सकती है। अगर उन दो दिनों में रविवार शामिल है, तो उस साल भी 53 रविवार होंगे।
कैलेंडर के नियमों के अनुसार, साल में 53 रविवार आने की दो मुख्य परिस्थितियां होती हैं। एक, साधारण वर्ष में यदि साल की शुरुआत रविवार के दिन से हो, तो उस साल कुल 53 रविवार होंगे। दूसरा, लीप वर्ष में यदि लीप वर्ष की शुरुआत या तो शनिवार को हो या फिर रविवार को हो, तो उस साल में भी रविवार की कुल संख्या 53 हो जाती है।
बता दें कि 2026 कि शुरुआत गुरुवार से हुई थी। इसका अर्थ यह है कि इस साल का अंत भी गुरुवार को होगा। इसका अर्थ यह है कि इस साल में केवल 52 रविवार होंगे।
2028 में 53 रविवार हैं। इस साल की शुरुआत शनिवार से होगी यानी 1 जनवरी को शनिवार होगा। इसका अलर्ट यह है कि 31 दिसंबर को रविवार है।