एजुकेशन

JEECUP Result 2026 घोषित, jeecup.admissions.nic.in पर चेक करें स्कोरकार्ड

JEECUP Result 2026: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक ऑनलाइन देख सकते हैं।

Image

JEECUP Result 2026

JEECUP Result 2026 OUT: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश ने यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड और रैंक ऑनलाइन देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रोल नंबर और पासवर्ड लॉगिन करना होगा। इससे पहले JEECUP ने प्रोविजनल आंसर-की जारी की थी और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया था। सभी आपत्तियों की जांच के बाद फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है।

अब काउंसलिंग की बारी

रिजल्ट के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है। सफल अभ्यर्थियों को उनकी रैंक के आधार पर सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें मिलेंगी। काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जल्द ही परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इसमें उम्मीदवारों को अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स भरने होंगे। सीट का आवंटन रैंक, भरे गए विकल्प और सीटों की उपलब्धता के हिसाब से होगा।

ये दस्तावेज पहले से तैयार रखें

काउंसलिंग में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड, स्कोरकार्ड, मार्कशीट, जाति और आय प्रमाण पत्र जैसे सभी जरूरी कागजात पहले से तैयार रखने चाहिए।

JEECUP Result 2026 ऐसे देखें

  • jeecup.admissions.nic.in वेबसाइट खोलें।
  • “Download Score Card of JEECUP 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्मतिथि डालें।
  • स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरें और Sign In करें।
  • आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा। इसे डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें।

परिषद ने सलाह दी है कि काउंसलिंग और सीट आवंटन से जुड़े अपडेट्स के लिए उम्मीदवार वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article