JEECUP Result 2024 Date: यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट, jeecup.admissions.nic.in पर चेक करें मार्क्स

JEECUP Result 2024 Date Time: JEECUP Result Likely Today on jeecup.admission.nic.in: ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से आयोजित यूपीजेईईसी परीक्षा का रिजल्ट (JEECUP Result 2024) 27 जून को जारी होने की संभावना है। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वे jeecup.admissions.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

JEECUP Result 2024 Date Time, JEECUP Result Likely Today on jeecup.admission.nic.in: उत्तर प्रदेश के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित की जाने वाली ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश (JEECUP) की ओर से आयोजित यूपीजेईईसी परीक्षा का रिजल्ट (JEECUP Result 2024) 27 जून को जारी होने की संभावना है। स्टूडेंट्स आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना रिजल्ट (JEECUP Result 2024 Download) डाउनलोड कर सकेंगे। जिन छात्रों ने ये परीक्षा दी थी, वे jeecup.admissions.nic.in पर अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं।

ज्वाइंट एंटरेंस एग्जामिनेशन काउंसिल की ओर से यूपीजेईई परीक्षा का आयोजन 13 जून से 20 जून 2024 तक ऑनलाइन मोड में किया गया था। यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा में कुल 100 प्रश्न थे, जिन्हें सॉल्व करने के लिए छात्रों को 150 मिनट मिले थे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए चार अंक और गलत उत्तर के लिए एक अंक कटेंगे। वहीं, इस परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 21 जून को जारी किया गया और अभ्यर्थियों को 23 जून तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कराने का समय दिया गया था। इस बार प्रवेश परीक्षा में 4.12 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

End of Feed