JEECUP Counselling 2025: UP JEE पॉलिटेक्निक राउंड 1 परीक्षा का ​परिणाम आज इस साइट पर, जानें कैसे करें चेक

JEECUP Round 1 Seat Allotment 2025 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज UP JEE पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कोर्स के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार jeecup.admissions.nic.in से अपना परिणाम देख सकेंगे।

JEECUP Round 1 Seat Allotment 2025 Result: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज, 3 जुलाई, 2025 को UP JEE पॉलिटेक्निक और फार्मेसी कोर्स के लिए पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट: jeecup.admissions.nic.in पर लॉगिन क्रेडेंशियल सबमिट करके अपना अलॉटमेंट स्टेटस चेक कर सकते हैं।

JEECUP Counselling 2025 Round 1 seat  allotment results

जेईईसीयूपी काउंसलिंग 2025 राउंड 1 सीट आवंटन परिणाम

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवार 4 से 6 जुलाई, 2025 के बीच ऑप्शन को फ्रीज/फ्लोट कर सकेंगे और सिक्योरिटी + काउंसलिंग फीस का भुगतान कर सकेंगे। इसके बाद, उन्हें दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया में भाग लेना होगा।

End of Feed