JEECUP Admit Card 2026: यूपी जेईई पॉलिटेक्निक परीक्षा के एडमिट कार्ड jeecup.admissions.nic.in पर जारी, ऐसे करें डाउनलोड

JEECUP Admit Card 2026: 2 जून से 9 जून के बीच आयोजित की जाने वाली यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा के एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जारी कर दिया है। उम्मीदवार आसान स्टेप में हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP Admit Card 2026: ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा यूपी पॉलिटेक्निक एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। काउंसिल ने आज यानी 27 मई को आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार परीक्षा का हॉल टिकट jeecup.admissions.nic.in से नीचे दिए गए आसान स्टेप और लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं।

JEECUP Admit Card 2026

JEECUP Admit Card 2026

कब होगी यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा 2026

ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल उत्तर प्रदेश द्वारा जारी परीक्षा शेड्यूल के अनुसार, यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा का आयोजन 2 से 9 जून तक किया जाएगा। परीक्षा 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक होगी और दूसरी शिफ्ट 2.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक चलेगी।

End of Feed