एजुकेशन

Bihar Police Final Result 2026 OUT: बिहार पुलिस कॉस्टेबल रिजल्ट जारी, csbc.bihar.gov.in से करें पीडीएफ डाउनलोड

Bihar Police Final Result 2026 OUT: CSBC ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 के रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिए हैं। छात्र इसे csbc.bihar.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

Bihar Police Final Result 2026 OUT

Bihar Police Final Result 2026 OUT: कांस्टेबल केंद्रीय चयन बोर्ड ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। 19 हजार से अधिक सिपाहियों की भर्ती के लिए आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए छात्र जो बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। उन्हें बता दें कि परिणाम आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में जारी कर दिए गए हैं। रिजल्ट छात्र अपने रोल नंबर के आधार पर चेक कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के साथ कैटेगरी वाइज फाइनल कटऑफ भी जारी की गई है।

कैटेगरी वाइस कटऑफ

कैटेगिरीपुरुषमहिला
जनरल7672
ईडब्ल्यूएस6664
एससी6654
एसटी6664
ईबीसी6862
बीसी7268
बीसी महिला--64
बीसी महिला--64

बिहार पुलिस कांस्टेबल फाइनल रिजल्ट 2026 कैसे करें डाउनलोड?

स्टेप 1 - बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा कि रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र csbc.bihar.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2 - वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए बिहार पुलिस के कॉलम पर क्लिक करें।

स्टेप 3 - नए खुले पेज पर दिए गए Final Selection List of Candidates for Post of Constable in Bihar Police के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4 - अब आपके सामने चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट आ जाएगी।

स्टेप 5 - अब उम्मीदवार ctrl+f का बटन दबाएं और अपना रोल नंबर दर्ज कर सर्च करें।

स्टेप 6 - उम्मीदवार जारी रिजल्ट को डाउनलोड करें और इसका प्रिंट भी लें।

कितने छात्रों ने दिया था फिजिकल टेस्ट

बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए हुई लिखित परीक्षा देने वाले लाखों छात्रों परीक्षा दी थी, जिसमें 99,690 कैंडिडेट्स को अगले चरण यानी फिजिकल टेस्ट के लिए आमंत्रित किया गया था। इस परीक्षा में 79932 छात्र शामिल हुए थे। अब बोर्ड द्वारा फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फाइनल लिस्ट में केवल 19,838 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article